देह व्यापार का भंडाफोड़ : 3 लड़कियों और युवक को पकड़ा, 26 हजार बरामद- केस दर्ज

by

फगवाड़ा  :   फगवाड़ा के गांव चक्क हकीम की एक कोठी से देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में एक गिरोह की तीन लड़कियां और एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने करते हुए बताया आरोपियों को काबू कर थाना सदर में FIR दर्ज कर ली गई है।

                     डीएसपी  भारत भूषण ने बताया कि सदर थाना के एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर और उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गांव चक हकीम में एक किराए की कोठी में महिला और उसके साथी देह व्यापार का धंधा करते हैं। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से एक व्यक्ति सुखविंदर कुमार निवासी गोजो जिला होशियारपुर और तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कोठी में नवांशहर की एक महिला लुधियाना और दिल्ली से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा करती थी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया के पुलिस पार्टी ने मौके से 26,000 रुपए और एक बाइक बरामद कर इन सभी लोगों के खिलाफ 3,4 इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला स्तर पर जिला शिमला से उत्कृष्ट विभाग के रूप में डीपीआरओ कार्यालय शिमला सम्मानित

रोहित भदसाली। शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में जिला स्तर पर जिला शिमला से उत्कृष्ट विभाग के रूप में जिला लोक संपर्क...
पंजाब

मुक्तसर और फरीदकोट में धरना देने पहुंचे सैकड़ों किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, मोगा में झड़प

मोगा : शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए किसानों के विरोध वीरवार को मुक्तसर में कई किसान सड़कों पर उतर आए। यहां किसान सड़कों पर धरना देकर रोष जताने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस...
article-image
पंजाब

गांव रामगढ़ झुंगियां में चार साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को समर्पित शहीदी समारोह किया आयोजित

गढ़शंकर, 29 दिसंबर :  गांव रामगढ़ झुंगियां में गांव की नौजवान सभा द्वारा चार साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को समर्पित शहीदी समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख सिख विचारक और ढाडी  मा....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी : कनाडा में पंजाब के सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग

चंडीगढ़, 02 सितंबर : पंजाब के मशहूर सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग हुई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने ली है। इसको लेकर गैंगस्टर ने...
Translate »
error: Content is protected !!