MLA किशोरी लाल ने नवाजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवैरी के होनहार

by
एएम नाथ।  बैजनाथ, 22 नवम्बर: – बैजनाथ के विधायक किशोर लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवैरी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
वार्षिक उत्सव का शुभारंभ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। विधायक ने इस अवसर पर मेधावी एवं उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी छात्रों को उत्सव की शुभकामनाएं दी और लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से जीवन में सफलता को प्राप्त किया जा सकता है।
May be an image of 8 people, lighting, wedding and dais
विधायक ने कहा कि अध्यापक अपने अनुभव के माध्यम से छात्रों को न केवल सही राह दिखा सकते हैं अपितु भविष्य में लक्ष्य प्राप्ति में उनका मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य सवारने और सही दिशा प्रदान करने में अभिभावकों के साथ-साथ अध्यापकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है।
उन्होंने अध्यापकों से छात्रों के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान किया और छात्रों की प्रतिभा की पहचान कर इन्हें ओर निखारने की दिशा में सकारात्मक शुरुआत करने पर बल दिया। उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि छात्र अपने सहपाठियों को ओर बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे।
इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरिन्द्र ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजें।
May be an image of one or more people, dais and text
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरिन्द्र ठाकुर , राज कुमार कौडा, आमित शर्मा मीडिया प्रभारी, अमित चौधरी, एसएमसी अध्यक्ष अंजू देवी प्रधान, अजय गौड़ मीडिया सहप्रभारी, पूर्व प्रधान तरेहल, विनोद कुमार, सुशील कुमार , निर्मल चौधरी, अश्वनी प्रधान अवैरी, शशी भूषण, राजिंदर राणा, नरेंद्र राणा, शुभ करण, सुनील कुमार, हर्ष राणा, अनुज आचार्य , शरथी शर्मा, कुशल राणा, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य हुआ सुरक्षित – मुकेश अग्निहोत्री

कर्मचारी पूरी ईमानदारी व कर्त्तव्य निष्ठा से अपनी डयूटी का निर्वहन करें – उपमुख्यमंत्री ऊना, 21 जुलाई – ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस, होमगार्ड ,आपदा मित्र तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा : DC एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अगुवाई

भारी बाढ़ और भूस्खलन के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित चंबा, 14 जून :   आठवीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अगुवाई में आज चंबा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा – शव के हुए कई टुकड़े : अज्ञात वाहन ने ड्यूटी रहे बैंक गार्ड अज्ञात वाहन के कुचल डाला

माहिलपुर : होशियारपुर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर माहिलपुर के मुख्य चौक पर रविवार सुबह साढ़े वजे बजरी से भरे टिपर की चपेट में आकर स्कूटर सवार व्यक्ति की दर्दनाक हालत में मौत हो गई, जबकि...
Translate »
error: Content is protected !!