MLA कमलेश ठाकुर ने नंदपुर भटोली में सुनी जनसमस्याएं – बोलीं… चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी देहरा की विकासात्मक परियोजनाएं

by
राकेश शर्मा :  देहरा /तलवाड़ा –  विधानसभा उपचुनाव के दौरान देहरा के विकास को लेकर जो भी प्राथमिकताएं प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा रखी गई थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। देहरा के समग्र विकास को लेकर जो खाका प्रदेश सरकार द्वारा तैयार किया गया है, उसके अनुरूप विभागों को कार्य करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
No photo description available. देहरा विधानसभा क्षेत्र के नंदपुर भटोली में आज शुक्रवार को जनता से रूबरू होते हुए क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देहरा में सड़क, बिजली, पानी से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन विकास से संबंधित अन्य प्रमुख परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम सरकार द्वारा जोरों से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चाहे बंखंडी में 300 करोड़ की लागत से बनने वाला जूलॉजिकल पार्क हो या पोंग क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियांे को विकसित करने की परियोजना, सरकार हर कार्य को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। देहरा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य के बीएमओ कार्यालय सरकार द्वारा खोला गया है। इसके अलावा देहरा असपताल में क्रिटिकल केयर युनिट की स्थापना भी प्रदेश सरकार कर रही है। विधायक ने पोंग बांध विस्थापितों की समस्या को सुनते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एक महीने पहले ही राजस्व मंत्री और अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक कर आपकी समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए हैं।
No photo description available.
बकौल विधायक, अगले वर्ष बरसातों से पहले नन्द नाला पुल का काम भी पूरा कर लिया जाएगा जिससे लोगों को आने जाने में समस्या नहीं होगी। उन्होंने नंदपुर भटोली की डिस्पेंसरी की मरम्मत करने की बात भी कही। इस दौरान कमलेश ठाकुर ने विस्तार से लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका समाधान किया तथा अधिकारियों को भी जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। पंचायत प्रधान तृप्ता देवी में विधायक का उनकी पंचायत में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर डीएफओ देहरा सनी वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, इंद्रजीत, प्रधान ग्राम पंचायत नंदपुर भटोली तृप्ता देवी, उप प्रधान शिवेंद्र सिंह, वार्ड मेंबर अजू, विपिन, सरिता, रीना दारोच, सुरेश शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2025-26 का बजट में किसे क्या मिला – कितने लाख की इनकम हुई टैक्स मुक्त जानिए

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत तेलुगु कवि और नाटककार गुराजादा अप्पा राव के प्रसिद्ध कथन ‘कोई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंगेतर के सामने दृष्टि वर्मा की मौत : मार्च में शादी, घर में चल रही थी तैयारी – मोहाली में पांच मंजिला इमारत ढहने में हुई दृष्टि वर्मा की मौत

एएम नाथ। ठियोग :  पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम पांच मंजिला इमारत ढह गई और इस हादसे में ठियोग के सरीवन पंचायत की दृष्टि वर्मा की मौत हो गई। दृष्टि की मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रम्या चौहान ने संभाला लोकपाल मनरेगा का पदभार

हिमाचल प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत अधिकारी हैं रम्या चौहान एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी रम्या चौहान ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत ज़िला चंबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी गहलोत ने दिया इस्तीफा इस्तीफा : शीशमहल’ और यमुना का किया जिक्र, कहा- और कोई नहीं बचा था विकल्प

दिल्ली की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है. आम आदमी पार्टी की  सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने आप से रिजाइन करते...
Translate »
error: Content is protected !!