वड़िंग को अब नहीं रखनी पड़ेगी काम वाली, राजे की रानी को हराकर गिद्दड़बाहा के लोगों ने राजे की रानी को हरा कर वड़िंग की रोटी का इंतजाम कर दिया … गिद्दड़बाहा में कांग्रेस की हार पर बोले केन्द्री राज्य मंत्री बिट्टू

by

श्री मुक्तसर साहिब। गिद्दड़बाहा में कांग्रेस की हार के बाद एक बार फिर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच जुबानी जंग हुई।
रवनीत बिट्टू ने कटाक्ष करते हुए कहा कि गिद्दड़बाहा के लोगों ने राजा वड़िंग का पूरी तरह से सफाया कर दिया है।

मेरा बदला पूरा हुआ। मैं गिद्दड़बाहा में राजा वड़िंग को हराने के लिए ही आया था। एक और कटाक्ष करते हुए बिट्टू ने कहा कि ‘उपचुनाव की कैंपेन के दौरान राजा वड़िंग कहते थे कि मेरी पत्नी सुबह छह बजे तैयार होकर चुनाव प्रचार के लिए चली जाती है और मुझे दो वक्त की रोटी भी नहीं मिल पा रही है।

अब मुझे कोई रोटी पकाने वाली काम पर रखनी पड़ेगी, गिद्दड़बाहा के लोगों ने राजे की रानी को हरा कर वड़िंग की रोटी का इंतजाम कर दिया है। अब उसे काम वाली नहीं रखनी पड़ेगी।

‘मुझे हराने वाला बिट्टू कौन : उधर, बिट्टू पर भड़के राजा वड़िंग ने मुक्तसर में कहा कि बिट्टू आप की जीत पर खुशी मना रहे हैं।‌ बिट्टू को भाजपा की हार पर मंथन करना चाहिए। उनके उम्मीदवार को केवल 12 हजार वोट ही मिले हैं। लेकिन बिट्टू मेरी हार पर खुश हैं। राजा वड़िंग ने कहा कि मुझे हराने वाला बिट्टू कौन होता है। गिद्दड़बाहा के लोगों ने जो फैसला लिया मुझे मंजूर है। लेकिन बिट्टू आप की खुशी में खुश है तो यह साफ दिख रहा है कि आप सरकार से मिले हुए हैं और बिट्टू मनप्रीत बादल को हराने के लिए ऊट पटांग बयानबाजी करते रहे हैं।

राजा वड़िंग बोले – बिट्टू गिद्दड़बाहा में मुझे नहीं मनप्रीत को हराने आए थे जिसमें वह कामयाब हुए हैं। राजा वड़िंग ने कहा कि बिट्टू गिद्दड़बाहा में 12 दिन रहे और भाजपा को भी 12 हजार वोट मिले हैं। अब मैं यह बात पूछना चाहता हूं कि यह 12 हजार वोट किसके कहने पर पड़े। बिट्टू के या मनप्रीत बादल के कहने पर।

बिट्टू किसानों के खिलाफ बोले। भाजपा की हार का जिम्मा कौन लेगा‌। एक सवाल के जवाब में राजा वड़िंग ने कहा कि बिट्टू मंदबुद्धि है। वो कुछ भी कह सकता है। उसे बोलने से पहले कुछ समझ नहीं आता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने वाले बाबा गिरफ्तार

लुधियाना : लुधियाना पुलिस ने एक बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने वाले बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए पर रहती महिला और उसके बच्चों पर बुरी नजर रखता था। थाना डिवीजन नंबर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

भाजपा सरकार में भारत में 70 करोड़ लोग बेरोजगार : कांग्रेस हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी देगी: तिवारी

चंडीगढ़, 2 मई: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि इंडिया सरकार हर नए स्नातक और डिप्लोमा धारक को पहले वर्ष में नौकरी की गारंटी देगी।...
article-image
पंजाब

BSF Kharkan Camp Jawans Set

Top performers in water conservation essay competition honored with awards and certificates Hoshiarpur / Daljit Ajnoha/July 11 : Former Rajya Sabha MP and Chairman of Shri Prakash Rai Khanna & Smt. Kaushalya Devi Khanna...
article-image
पंजाब

मजीठिया के आरोपों पर CM मान के OSD राजबीर घुम्मन का कानूनी नोटिस, 24 घंटे में पोस्ट हटाने की मांग

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का मामला अब कानूनी विवाद में बदलता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कानूनी नोटिस...
Translate »
error: Content is protected !!