देहरा में चल रहे 300 करोड़ के विकास कार्य, बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र: कमलेश ठाकुर

by

राकेश शर्मा : देहरा, 25 नवम्बर। आगामी कुछ वर्षों में देहरा प्रदेश के सबसे विकसित विधानसभा क्षत्रों में से एक होगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यक्तिगत रूप से देहरा से संबंधित विकासात्मक परियोजनाओं की मॉनिटरिंग कर अधिकारियों से समय-समय पर इसकी रिपोर्ट ले रहे हैं। देहरा निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनखंडी और कल्लर में आज सोमवार को स्थानीय जनता से संवाद स्थापित करते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा उपचुनावों में क्षेत्र की जनता ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर विश्वास जताते हुए उन्हें विधायक चुनकर भेजा था।
उन्होंने कहा कि उपचुनावों के बाद मात्र 6 महीने के भीतर देहरा में लगभग 300 करोड़ रूपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए सरकार ने रिकार्ड समय में यहां बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरु किया है। देहरा में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन विकास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को अमली जामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी परियोजनाओं के अलावा रोजमर्रा से जुड़ी लोगों की जरूरतों पर भी सरकार पूरा ध्यान दे रही है।
क्षेत्र के प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा बनखंडी में पीएचसी के भवन की मांग पर उन्होंने इसके लिए फंड उपलब्ध करवाने कर बात कही। उन्होंने कहा कि हरिपुर में 33 के.वी सब स्टेशन स्थापित हो गया है जिसका कनेक्शन बनखंडी को दिया जाएगा और फिर पंचायत में बिजली से संबंधित भी कोई समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने मयोल पंचायत के श्मशान घाट के लिए दो महीने के अंदर पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश जल शक्ति विभाग को दिए। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि मार्च 2025 तक देहरा की हर पंचायत में 5 से 7 लाख के कार्य धरातल में शुरू हो जाएं।

इस दौरान विधायक ने बनखंडी और कल्लर पंचायत में जनसमस्याओं को सुनते हुए मौके पर अधिकतम का निवारण किया। प्रधान ग्राम पंचायत बनखंडी विजय कुमार ने विधायक का पंचायत में पधारने पर बगलामुखी माता की चुनरी और फोटो भेंट करके स्वागत किया। इसके उपरांत विधायक ने माता बगलामुखी मंदिर में माथा भी टेका।
इस अवसर पर तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, कार्यकारी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत बनखंडी विजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत कल्लर सुरेंद्र पराशर, पंचायत सदस्य नीलम कुमार, राज कुमार, जोगिंदर सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, इंद्रजीत सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बिजली हुई सस्ती : चुनाव से पहले 1.50 रुपये प्रति यूनिट तक घटी दरें

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने बिजली के टैरिफ में कटौती की है, जिससे आम लोगों को बड़ा फायदा होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई : चिंतपूर्णी में ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

ऊना : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाज़ाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

शिक्षिका का अमेरिका में निवास ! भारत के सरकारी स्कूल में कर रही नौकरी

अहमदाबाद। आप भारतीय है तो विदेश में रही और नौकरी भारत में करिए, आपके बारे इस संबंध कोई जानने वाला नहीं है। वो भी तब आप सरकारी नौकरी कर रहे हों और साल भर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जहाज में जंजीरों से क्यों बांधकर भारतीयों को अमेरिका ने भेजा? विदेश मंत्री ने राज्यसभा में दे दिया जवाब

अमेरिका से भारतीयों की वापसी को लेकर संसद में मचे बवाल को शांत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया, साथ ही यह भी बताया कि क्यों इन सभी...
Translate »
error: Content is protected !!