संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय महाविद्यालय सलूणी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

by

संविधान के गुणों व इस दिन के विशेष होने से छात्रों को करवाया अवगतए

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के राजनीतिक विज्ञान विभाग एवं आई. क्यू. ए. सी. द्वारा मंगलवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मोहिंदर सलारिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए संविधान के गुणों तथा इस दिन के विशेष होने के पीछे की जानकारी छात्रों को दी। राजनीतिक विज्ञान विभाग सहायक आचार्य श्री गुरदेव सिंह ने छात्रों को संविधान के विकास तथा महत्व के बारे में अवगत करवाया। इस पावन अवसर पर उनके द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी करवाया गया। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर संविधान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया,।

जिसका संचालन श्री गुरदेव सिंह तथा सहायक आचार्या श्रीमती पिंकी देवी ने किया, जिसमें साक्षी और पूजा की टीम को प्रथम स्थान, वीरेंद्र और तमन्ना की टीम को द्वितीय स्थान तथा दीक्षा और हरजोत की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में आई. क्यू. ऐ. सी. प्रकोष्ठ के प्रभारी सहायक आचार्य श्री दिनेश कुमार ने छात्रों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनसे संविधान के गुणों को आत्मसात करते हुए एक आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य श्री सौरभ मिश्रा तथा अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत ने बिना नाम लिए विक्रमादित्य सिंह पर बोला हमला : ये किसी के मां-बाप की रियासत नहीं है जो उन्हें डरा धमकाकर भेज दिया जाएगा

एएम नाथ।  लोकसभा सीट मंडी  इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। चुनावी रण में नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस बीच मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार मैरिटल रेप को अपराध कहने के खिलाफ : सुप्रीम कोर्ट से कहा केंद्र सरकार ने – ये कानूनी नहीं सामाजिक मुद्दा, आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं का विरोध किया है। केंद्र ने कहा कि मैरिटल...
हिमाचल प्रदेश

गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी

ऊना – राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 से उत्पन्न वितरीत परिस्थितियों के मध्यनजर गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप हैल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता लालपुरा की संस्था ‘इंसानियत पहले’ द्वारा कैंसर, रक्त एव आंखों की जांच का विशाल कैंप आयोजित

सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया- गढ़शंकर, 20 नवम्बर: भाजपा के रूपनगर जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा की संस्था इंसानियत पहले द्वारा ग्लोबल पंजाब एसोसिएशन के सहयोग से गढ़शंकर तहसील के गांव अचलपुर...
Translate »
error: Content is protected !!