भाई की मौ.त की खबर सुनकर : छोटे भाई को आया हार्ट अटैक, मौत

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर :   मट्टन के डुग्घा खुर्द गांव में दो भाइयों की आकस्मिक मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि जहां एक ओर लोगों ने बड़े भाई की टांडा मेडिकल काॅलेज में हुई मौत के बाद उसके शव को घर पहुंचाया वहीं मौत की खबर सुनकर छोटे भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक डुग्घा खुर्द गांव के विधी चंद (75) पिछले 2,3 दिनों से ब्रेन स्ट्रोक के कारण टांडा मेडिकल काॅलेज में भर्ती थे।
उपचार के दौरान वे रिकवर नहीं हो सके और बुधवार रात को वहां उनकी मौत हो गई। इसके उपरांत उसके परिजनों ने वीरवार सुबह शव को घर पहुंचाया उसी वक़्त शव को देख विधी चंद का छोटा चचेरा भाई चमन लाल (65) इस सदमे को सहन नहीं कर सका और उसे हार्ट अटैक आ गया। इसके उपरांत उसे भी परिजन मेडिकल काॅलेज हमीरपुर ले गए परन्तु वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि एक ओर बड़े भाई का अंतिम संस्कार किया जा रहा था और दूसरा भाई सदमे से अस्पताल मे दम तोड़ चुका था। उसकी मौत होने के उपरांत परिजन और लोग उसके संस्कार की तैयारियों मे जुट गए। दोनों भाईयों की इस तरह की आकस्मिक मौत से हर कोई स्तब्ध है। डुग्घा पंचायत के उपप्रधान आंचल सिंह पटियाल ने बताया कि दोनों भाइयों का आपस मे बहुत प्यार प्रेम था। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों की मौत से इलाके मे शोक की लहर दौड़ गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खेल युवा शक्ति को सेवा और एकत्व की ओर प्रेरित करते हैं : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

आस्था और ऊर्जा का दिव्य संगम : निरंकारी यूथ फोरम के युवा खेलों ने जगाई नई प्रेरणा। एएम नाथ।  कुल्लू, 30 अप्रैल :  निरंकारी यूथ फोरम के खेलों का शुभारंभ ढालपुर मैदान में परम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

55 टोल बैरियरों की हिमाचल प्रदेश में 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी नीलामी

एएम नाथ : 55 टोल बैरियरों की नीलामी 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने टोल बैरियरों की नीलामी से 165.75 करोड़ की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुधार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक में मंत्री राजेश धर्माणी ने दिए मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश अस्पताल को 91 लाख रुपये के आधुनिक चिकित्सा उपकरण मिलेंगे; डायलिसिस मशीनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने मोनाल पक्षी को लिया गोद, प्रदेश के लोगों से किया यह आह्वान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वन विभाग द्वारा गेयटी थियेटर में आयोजित वन्य जीव सप्ताह के समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वन्य...
Translate »
error: Content is protected !!