युवा पीढ़ी को दीमक की तरह खोखला कर देता है नशा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जेम सेशन

by
एएम नाथ। भोरंज 29 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत शुक्रवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़ के सहयोग से यूनिवर्सिटी कैंपस में एक संवाद सत्र (जेम सेशन) आयोजित किया। इस सत्र में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज असलम बेग ने मुख्य अतिथि और भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर असलम बेग ने कहा कि नशे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषकर, युवा पीढ़ी बड़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए एक दीमक की तरह है जोकि हमारी युवा पीढ़ी को अंदर ही अंदर खोखला कर सकता है। नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति न केवल अपनी शारीरिक हानि करता है, बल्कि अपने परिवार के साथ-साथ सामाजिक वातावरण को भी खराब कर देता है। असलम बेग ने बताया कि नशे को रोकने के लिए एनडीपीएस एक्ट जैसे कड़े कानून बनाए गए हैं, लेकिन इस समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने नशीले पदार्थों की अवैध फसलों को नष्ट करने, नशीले पदार्थों को जब्त करने, इनमें संलिप्त तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने के लिए कई जागरुकता अभियान चलाए हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने विद्यार्थियों को एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रावधानों और राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया।
एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि कई बार विद्यार्थी शुरुआती दौर में अपने दोस्तों के बीच देखा-देखी या फैशन की तरह धूम्रपान या नशीले पदार्थों का सेवन शुरू करते हैं और उसके बाद इनके आदी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी स्पर्धा के इस युग में माता-पिता की आशाओं एवं उम्मीदों पर खरा न उतरने तथा तनाव के कारण भी कई युवा नशे की ओर अग्रसर होते हैं। सभी युवाओं को इस प्रवृति से बचना चाहिए।
इस अवसर पर भोरंज के थाना प्रभारी, समग्र पुनर्वास केंद्र हमीरपुर से सोमाक्षी धीमान, स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ एजूकेटर अमरदीप शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी नशे की समस्या पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। जिला कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि और सभी वक्ताओं का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी प्रबंधन का भी आभार व्यक्त किया। छात्रा शिल्पा ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इससे पहले, यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा, रजिस्ट्रार गुलशन संधू और अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डॉ. सौरभ कुमार ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रिज पर फहराया तिरंगा : राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए गुब्बारे छोड़े

एएम नाथ।  शिमला  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड के निरीक्षण के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में एक और मर्डर : चार अज्ञात मोटर साइकिल सवारों  द्वारा एक व्यक्ति को मारी गोली

गढ़शंकर, 9 नवम्बर: गढ़शंकर में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सायं 7:30 बजे के करीब चार मोटरसाइकिल सवाल लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला बोला : जयराम ठाकुर हिमाचल के इतिहास के एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर : मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल

एएम नाथ।   शिमला। चुनावों में राजनीतिक दल के नेताओं ने एक दूसरों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज कर दिया है। कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 करोड़ से बदलेगी बद्दी साईं मार्ग की तस्वीर : दून के विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, जीर्णोद्वार पर की चर्चा

तारा। बद्दी : दून के विधायक राम कुमार ने मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बद्दी साईं मार्ग को लेकर बैठक की। विधायक ने बताया कि बद्दी साईं मार्ग को 11 करोड़ की लागत से...
Translate »
error: Content is protected !!