हिमाचल प्रदेश को जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग

by
पूंजीगत सब्सिडी की लंबित राशि जारी करने और परिवहन सब्सिडी योजना को फिर से शुरू करने का आग्रह किया
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सांय नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करने के लिए यह समय की मांग है कि जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान किया जाए।
उन्होंने हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए पहले की तरह परिवहन सब्सिडी योजना को फिर से शुरू करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण परिवहन की लागत काफी अधिक है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे औद्योगिक उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने निर्यात प्रोत्साहन के लिए औद्योगिक अधोसंरचना विकास परियोजनाओं, गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं तथा प्रमाणन प्रयोगशालाओं के लिए उदार वित्तीय सहायता देने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास योजना (आईडीएस) के तहत पूंजीगत सब्सिडी की लंबित राशि जारी करने तथा आईडीएस के तहत लंबित मामलों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की सभी मागों और मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा तथा प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह तथा राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थेे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठेकेदारों की चिंता न करें जयराम ठाकुर, सरकार ने जारी किए 80 करोड़ : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारों को उनके कार्यों के भुगतान में हो रही देरी पर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन तैयारियों की समीक्षा को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित

एडीएम ने मुख्य सचिव को दी विस्तृत जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने शीत ऋतु के दौरान आवश्यक तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला… बोले- चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास का माहौल बना रही कांग्रेस

एएम नाथ।  शिमला, 29 सितंबर। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास का माहौल बनाने का आरोप लगाया। मंगलवार को शिमला में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस : आईपीएल सीजन के लिए कमेंटरी करेंगे सिद्धू

चंडीगढ़  :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस करने जा रहे हैं। यह घोषणा मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा की गई, जिसमें 22 मार्च से शुरू होने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!