हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज

by
एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश में 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का अब पांच लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बुजुर्गों का यह सुविधा मिलेगी।
बुजुर्गों को योजना में शामिल करने के लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब जल्द ही योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड पर लाभार्थी देशभर के किसी भी चिह्नित सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। योजना से हजारों वरिष्ठ नागरिकों को फायदा होगा। सरकार ने हाल ही में मंत्रिमंडल बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को योजना में शामिल करने का फैसला लिया था।
सरकार ने जारी की अधिसूचना :  स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने कहा कि कैबिनेट फैसले के अनुसार 70 या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमाचल में अभी करीब दो लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। वहीं छूटे लोगों को अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करने के लिए हिमकेयर योजना भी शुरू की। हिमकेयर कार्ड के तहत इलाज कराने वाले मरीजों के उपचार की राशि का भुगतान भी सरकार करती है। इसमें पांच लाख तक का इलाज करवा सकते हैं।
इन बीमारियों का करवा सकेंगे उपचार :  आयुष्मान कार्ड पर बुजुर्ग कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, डायलिसिस, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद समेत अन्य बीमारियों का नि:शुल्क उपचार
कहां और कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड : -पारिवारिक समग्र आईडी के साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, सरकारी पहचान पत्र) ले जाएं।
– कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर पात्रता जांच कराएं और आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
– चिह्नित ग्राम रोजगार सहायक व वार्ड इंचार्ज के सहयोग से भी कार्ड बनाए जा सकते हैं।
– योजना से संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान मित्र के माध्यम से भी कार्ड बनवा सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में डॉक्टर निलंबित : मौत के कारणों की जांच जारी

ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और प्रारंभिक जांच के लिए उपलब्ध न होने पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता और उसके गर्भस्थ शिशु की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे, नीट पर राजनीति कर रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

पुलिस भर्ती घोटाले में दोषियों को बचा रही सुक्खू सरकार कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार को जनता की सुरक्षा की नहीं चिंता : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद अरविंद सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

रोहित भदसाली।  नादौन 15 सितंबर। जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य आपरेशन के दौरान शहीद हुए गांव हथोल खास के सैनिक अरविंद सिंह का रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी लिमिटेड, चमेरा-II पावर स्टेशन द्वारा जिला चम्बा में स्वच्छ पेयजल की दिशा में ऐतिहासिक कदम

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय चम्बा में आर.ओ. वॉटर प्यूरीफायर का उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल...
Translate »
error: Content is protected !!