बस की बोलेरो से भीषण टक्कर : 50 से अधिक यात्री घायल, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

by
जालंधर। पंजाब में मोगा-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस की बोलेरो से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बा धर्मकोट के ही सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। गनीमत है कि किसी की मौत नहीं हुई है।
तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई बस :  मौके पर पहुंचे लोगों के मुताबिक, बस ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था और संतुलन बिगड़ने से यह भयानक हादसा हुआ। सड़क पर एक कैंटर भी बस की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में घायल पलविंदर कौर निवासी गांव चमके जिला फिरोजपुर, गुरप्रीत कौर निवासी मलोट, परमजीत सिंह निवासी मलोट तथा प्रमिला सैनी निवासी जालंधर को मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया है।  बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह बठिंडा के सिविल अस्पताल में पहुंचकर घायल मरीजों से बातचीत की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया में 41 दिवसीय सुखमनी साहिब जाप तप समागम संपन्न होगा

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : जिला होशियारपुर के गांव टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी में 26वां महान गुरमत संत समागम एवं वार्षिक बरसी का आयोजन इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा...
article-image
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपेगी पंजाब सरकार : मुख्यमंत्री मान

परिवार की मांग पर लिया फैसला, न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ा परिवार; सीएम और डीजीपी के इस्तीफे की मांग चंडीगढ़/मानसा। नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की महिला प्रधान के पति के 2 हत्यारों का एनकाउंटर : भागने की कोशिश में दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, दोनों के पैरों में लगी गोलियां

जम्मू से लाए जा रहे थे आरोपी, धनास में हादसे के बाद हुआ एनकाउंटर चंडीगढ़ में हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपी दबोचे, फरार तीसरे शूटर की तलाश जारी पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर-11 स्थित कुमार...
article-image
पंजाब

अकाली दल के नेता बंटी रोमाना को मिली जमानत

चंडीगढ़ : अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मोहाली जिला अदालत से जमानत मिल गयी है। बता दें बंटी रोमाना कोसोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!