भरमाड़ क्षेत्र में 14 करोड़ से सुदृढ़ होगी पेयजल तथा सिंचाई व्यवस्था, लगेंगे 15 ट्यूबवेल: चन्द्र कुमार

by
*कृषि मंत्री ने भरमाड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित*
एएम नाथ। ज्वाली,29 नवंबर :  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज शुक्रवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा क्षेत्र में बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं और वहीं सरकारी स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं जिनमें कुछ का आईक्यू स्तर भी अपेक्षाकृत कम होता है। उन्होंने शिक्षकों को ऐसे कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त समय देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति जितना दायित्व अध्यापकों का है उतना ही अभिभावकों का भी है, इसीलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और शिक्षकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति से पहले वे भी अध्यापक थे और उनकी पहली पोस्टिंग ज्वाली स्कूल में हुई थी। उन्होंने कहा कि किसी समय ज्वाली के बीस किलोमीटर क्षेत्र में केवल एक स्कूल था लेकिन आज हर दो किलोमीटर के दायरे में स्कूल है। उन्होंने कहा कि भरमाड़ स्कूल में पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में ही आर्ट्स और साइंस ब्लॉक का निर्माण करवाया गया था।उन्होंने शिक्षकों को स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि अब सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम भी पढाया जा रहा है ताकि बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।
कृषि मंत्री ने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भरमाड़ क्षेत्र में पेयजल तथा सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से 15 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे जिनकी डीपीआर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी जा चुकी है और जल्दी इनका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बूहल खड्ड के तटीकरण कार्य पर 7.5 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त 35 लाख रुपये से भरमाड़-शिब्बोथान-रेहन सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियाल-झलून सड़क तथा पुल निर्माण कार्य को पूर्ण कर दिया गया है,जिस पर 4.80 करोड़ रुपए खर्च किये गए हैं।
इसके अलावा बीते माह नियाल में 17 लाख रुपए से बनी पशु डिस्पेंसरी लोगों को पहले ही समर्पित की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि भरमाड़ स्कूल में कब्बड्डी के लिए 225 मैट दिए गए हैं। कृषि मंत्री ने स्कूल के लिए दो अतिरिक्त कमरे बनाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को स्कूल के रास्ते को पक्का करने के लिए भी एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इससे पहले,स्कूल की प्रिंसिपल अनामिका चौधरी तथा स्टाफ ने कृषि मंत्री को स्मृति चिन्ह, शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया और स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस मौके पर कृषि मंत्री ने जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी,एसएमसी प्रधान रमन वर्धन,बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विशाल पत्रवाल, उपमंडलीय भू- संरक्षण अधिकारी चंचल राणा, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राहुल,स्थानीय पंचायत प्रधान सुशील,विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य,बच्चे,अभिभावकों सहित पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन : स्कूल की तनीशा बोर्ड मेरिट में दसवें स्थान पर

बद्दी, 4 मई (तारा): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में दून पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोटीवाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा में डीएसपी और सब-जज कोर्ट खोलने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की …प्रदेश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 2000 करोड़ रुपये होंगे खर्च : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

रोहित जसवाल / एएम नाथ। ऊना, 13 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 14.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तुरकाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मादक पदार्थ माफिया के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री का आग्रह

ऊना , 16 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को राज्य के लोगों से ‘मादक पदार्थ माफिया’ के खिलाफ एकजुट लड़ाई शुरू करने का आग्रह किया और ‘चिट्टा’ तस्करों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर माताओं- बहनों के मंगलसूत्र बिकवा रही सरकार : जयराम ठाकुर

अपनी नाकामी सुधारने के बजाय बेशर्मी दिखा रही सरकार लोगों की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं, यह बात मुख्यमंत्री क्यों नहीं समझते एएम नाथ। शिमला : मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!