गांव में शादी नहीं कर सकेंगे लड़का-लड़की : मानसा पंचायत का फरमान

by

मानसा :  गांव जवाहरके में गांव की लड़की द्वारा गांव के लड़के या प्रवासी से विवाह करने पर रोक लगा दी गई है। यदि किसी ने प्रवासी से विवाह किया तो उसे गांव में ना रहने देने का फरमान भी सुनाया गया है। इसके अलावा गांव के गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास में सिर्फ सादा भोजन बनवाने का मता (प्रस्ताव) डाला गया।

मामला गांव जवाहरके ग्राम पंचायत का है। पंचायत द्वारा एकल माता डाला गया है। जिसमें गांव की लड़की द्वारा गांव के लड़के से ही शादी करने या फिर किसी प्रवासी लड़के से शादी करने की बात पर उन्हें गांव से निकालने का फरमान जारी किया गया है।

अंतिम अरदास में मिठाई बनाएगा तो उसे 31000 पहले पंचायत को जमा करवाने पड़ेंगे  :  प्रस्ताव में यह भी कहा है कि वह अंतिम अरदास पर गुरुद्वारा साहिब में सिर्फ सादा भोजन बनेगा। अगर कोई मिठाई बनाएगा तो उसे 31000 पहले पंचायत को जमा करवाने पड़ेंगे। इसके अलावा एक अन्य प्रस्ताव में कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति गांव नशा बेचता है तो नशा बेचने वालों की कोई भी जमानत नहीं करवाई जाएगी। कोई पंचायत का सदस्य भी उनके जमानत के लिए जाएगा तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव के नौजवानों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि विनय बजे गांव की बस स्टैंड पर कोई भी युवक नहीं खड़ेगा।

                     गांव के सरपंच रणबीर कौर, पंच बलबीर सिंह, गुरविंदर सिंह, राजिंदर सिंह, किरजीत कारै, बेअंत सिंह, लजीत कौर, परमजीत कौर और नछत्तर सिंह नंबरदार ने बताया कि आज गांव जवाहरके में ग्राम पंचायत की ओर से कुछ मता (प्रस्ताव) पास किए हैं। जिनमें कहा गया कि गांव में प्रवासी से विवाह करने वाले को गांव में नहीं रहने दिया जाएगा और गांव में विवाह करवाने वाले को भी गांव में नहीं रहने दिया जाएगा, दूसरा मता नशे के खिलाफ है, जिसमें कहा गया कि अगर कोई भी हेरोइन या और अन्य नशा बचेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति ऐसे लोगों का सहयोग नहीं करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

105 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 12 सितंबर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति अमनदीप सिंह उर्फ भूंडी पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी डघाम थाना गढ़शंकर को 105 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा...
article-image
पंजाब

मंत्री अनमोल गगन मान वकील शाहबाज सिंह सोही के साथ बंध गईं शादी के बंधन में

जीरकपुर :  पंजाब की पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, आतिथ्य और श्रम मंत्री एवं खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान रविवार को जीरकपुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाभा साहिब में वकील शाहबाज सिंह सोही के साथ शादी...
article-image
पंजाब

बोड़ा वैल्फेयर सुसायिटी : रितेश रोमी अध्यक्ष व शिगारा राम कल्याण चैयरमेन सर्वसमिति चुने गए

गढ़शंकर। गांव बोड़ा में विकास कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए बोड़ा वैल्फेयर सुसायिटी को दोबारा गठन किया गया। जिसमें रितेश कुमार रोमी को अध्यक्ष, शिगारां सिंह कल्याण को चैयरमेन, हकीकत राय पंच व...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पंजाब की पहली बायोफर्टीलाइजर प्रोडक्शन लेबोरेट्री की जनता को समर्पित

ढाई करोड़ की लागत वाली लैब किसानों की आय बढ़ाने व वातावरण को स्वच्छ रखने में होगी सहायक, 30 हजार लीटर वार्षिक क्षमता वाली लैब में तैयार होंगी जैविक खादें होशियारपुर, 03 फरवरी: पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!