हिमाचल ऑडियो मामले पर प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर कसा जोरदार तंज – हिमाचल प्रदेश में कहा जाना चाहिए घोषित आपातकाल

by
हिमाचल प्रदेश में समोसे की जांच के बाद अब HRTC बस के मुद्दे के बाद अब सूबे की सरकार इस हास्यपद हरकत के बाद एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में छा गई है। हिमाचल प्रदेश की सरकारी बस में एक ऑडियो को लेकर राहुल गांधी पर छिड़ी बहस को लेकर लगातार हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की किरकिरी हो रही थी।
अब इस मामले को लेकर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार तंज कसा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान को लेकर तंज कसा है जिसमें वो बार बार ये कहते हुए सुनाई देते हैं कि बीजेपी सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।                         हिमाचल प्रदेश के बस कंडक्टर और ड्राइवर को नोटिस जारी किए जाने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल गांधी कहते हैं कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए गए हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में इसे घोषित आपातकाल कहा जाना चाहिए। अगर कोई यात्री आचार्य प्रमोद कृष्णम का वीडियो सुनता है जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ बयान दिया गया है, तो ड्राइवर और कंडक्टर को नोटिस जारी कर दिया जाता है। यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।’
जानिए क्या है पूरा मामला :   5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की एक सरकारी बस में कुछ यात्री एक ऑडियो कार्यक्रम सुन रहे थे। इस ऑडियो में आचार्य प्रमोद कृष्णम और कई अन्य लोगों के साथ डिबेट करते हुए सुनाई दे रहे थे। इस डिबेट में वो लगातार केंद्र सरकार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी नेता ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव को लेकर हमला बोल रहे थे। इस ऑडियो क्लिप को सरकारी बस में सार्वजनिक रूप से चलाए जाने के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर आरोप लगाया गया कि वो बस में ऐसे डिबेट की ऑडियो चलाकर राज्य सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे। इसके बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
मामले में बैकफुट पर आई सुक्खू सरकार
HRTC प्रबंधन द्वारा जारी की गई नोटिस को लेकर सरकारी बस के ड्राइवर और कंडक्टर से इस बारे में जवाब तलब किया गया, जिसको लेकर सूबे की सुक्खू सरकार की चौतरफा निंदा हो रही है। हालांकि अब इस मामले में सुक्खू सरकार बैकफुट पर है। चारो ओर इस हास्यपद नोटिस को लेकर मची किरकिरी के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रारंभिक जांच को निरस्त कर दिया है। 5 सितंबर को शिमला से संजौली जा रही हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की बस में बैठा एक शख्स ऑडियो सुन रहा था। इस ऑडियो में आचार्य प्रमोद कृष्णम लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और ममता बनर्जी सहित अखिलेश यादव और तेजस्वी पर लगातार हमला बोल रहे थे। इसी बस में सफर कर रहे सैमुअल प्रकाश नाम के एक शख्स ने इस ऑडियो की शिकायत सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के अपर सचिव से कर दी थी जिसके बाद ये हंगामा खड़ा हो गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में महिला दिवस मनाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह के दिशा निर्देश पर प्रो राजकुमारी की अगुवाई में कालेज के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय महिला...
article-image
पंजाब

बिजली के लग रहे लंबे कटों से बीत क्षेत्र के लोगों में हाहाकार

गढ़शंकर, दिसंबर 27: बीत भलाई कमेटी ( बीत क्षेत्र) का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां पावरकॉम के एक्सियन सुमीत धवन से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र सौंपा कर मांग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में रातभर पुलिस का पहरा, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर रात्रि चेकिंग, नाकाबंदी व पेट्रोलिंग तेज रोहित जसवाल।  ऊना। जिला ऊना में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात्रि चेकिंग, नाकाबंदी और पेट्रोलिंग...
पंजाब

डिजिटल लाइब्रेरी में पांच दिवसीय ‘क्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप’ का समापन : बच्चों की प्रतिभा निखारने का हब बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी होशियारपुर: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 23 जून: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी होशियारपुर एक शिक्षण केंद्र बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने का केंद्र बनेगा और यहां...
Translate »
error: Content is protected !!