नगर निकाय चुनाव के लिए आप ने कसी कमर : प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने किया ये दावा

by
पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने रविवार (1 दिसंबर) को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।
पांच नगर निगमों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा – और 42 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव दिसंबर के अंत तक होने की उम्मीद है।
अमन अरोड़ा ने चुनावों के लिए आप की रणनीति पर चर्चा करने के लिए चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले तीन-चार दिनों में हमने नगर निगमों और परिषदों से संबंधित सभी मुद्दों पर स्थानीय नेताओं के साथ व्यापक चर्चा की है. चुनावों के लिए हमारी रणनीति तैयार है.’’ अरोड़ा ने दावा किया कि पंजाब के सभी शहरों में लोग आप की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं।
           उन्होंने दावा किया, ‘‘लोग आप सरकार द्वारा पिछले ढाई साल में किए गए काम से काफी प्रभावित हैं. अब वे स्थानीय प्रशासन में आप को मौका देना चाहते हैं.’’ अरोड़ा ने चुनावों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘नगर निगम चुनावों को लेकर आप कार्यकर्ताओं और शहरी लोगों में जो उत्साह का माहौल है, उसे देखते हुए मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आप भारी जीत हासिल करेगी।
‘शहीदी दिवस के दौरान चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए :  अरोड़ा ने सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के साहेबजादों के शहीदी पखवाड़े के दौरान 15 से 31 दिसंबर के बीच नगर निगम चुनाव न कराने की विभिन्न पार्टियों की मांग पर कहा कि आप ने पंजाब राज्य चुनाव आयोग के समक्ष इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा भी मानना है कि शहीदी दिवस के दौरान चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए।
विधायकों और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ की बैठक : हालांकि, यह निर्णय हमारे हाथ में नहीं है. तारीखों की घोषणा करने का अधिकार पूरी तरह से (पंजाब) राज्य चुनाव आयोग के पास है.’’अरोड़ा ने आप के पदाधिकारियों, विधायकों और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषदों, समितियों, नगर पंचायतों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 नगर निगमों में कल होगा मेयर चुनाव : मोहाली से पठानकोट तक सियासी सरगर्मी बढ़ी

चंडीगढ़: पंजाब की आठ नगर निगमों में पार्षद चुनावों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गईं हैं। बता दें कि कल मेयर चुनाव से पहले विभिन्न दल...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

चंडीगढ़/दलजीत अजनोहा : पंजाब पुलिस के लिए गौरव का क्षण है जब इसके दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। श्री एम.एफ. फारूकी, आईपीएस, एडीजीपी पंजाब को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री आशु की फिर मुसीबत …ट्रांसपोर्ट स्कैम में सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार : हाईकोर्ट ने 8 महीने पहले केस बंद करने का दिया था आदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की ट्रांसपोर्ट टेंडर स्कैम मामले में मुश्किलें बढ़ गई है। पंजाब सरकार इस केस को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। पंजाब सरकार की...
article-image
पंजाब

पंजाब में प्रभारी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की तैयारी : अध्यक्ष बनने की जोर अजमायश में कई दावेदार; किसे मिलेगी जिम्मेदारी ?

चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बना दिया है। शकीद अहमद, हरीश रावत के बाद भूपेश बघेल ऐसे तीसरे नेता...
Translate »
error: Content is protected !!