IPS अधिकारी हर्षवर्धन की सड़क दुर्घटना में मौत : पहली पोस्टिंग में ज्वाइनिंग के लिए जाते समय हुआ हादसा

by
कर्नाटक के हासन जिले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह अधिकारी हर्षवर्धन (26) थे जो 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और हाल ही में अपनी पहली तैनाती पर कार्यभार संभालने के लिए हासन जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि हर्षवर्धन मध्यप्रदेश के निवासी थे।
हासन जिले में हुआ हादसा
हादसा रविवार शाम को हासन तालुक के किट्टाने के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन अपने वाहन में सवार होकर हासन जा रहे थे तभी पुलिस वाहन का टायर फट गया। इसके बाद चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे स्थित एक मकान और पेड़ से टकरा गया।
चोटों के कारण हुई मौत
पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। हादसे में चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
IPS अधिकारी की तैनाती और पृष्ठभूमि
हर्षवर्धन ने हाल ही में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था। वह परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी पहली तैनाती के लिए हासन जा रहे थे। हर्षवर्धन के पिता उप-मंडल अधिकारी (SDO) हैं जो एक प्रशासनिक अधिकारी हैं।
मुख्यमंत्री ने दी संवेदनाएं
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हासन-मैसूरु राजमार्ग के किट्टाने सीमा के पास हुई इस भीषण दुर्घटना में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। यह घटना बहुत दुखद है खासकर उस समय जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे। यह बहुत कड़ी मेहनत का फल था जो अब अचानक समाप्त हो गया।’
वहीं मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर्षवर्धन की आत्मा को शांति मिले। मृतक के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुगती की ऊँची धार में हुए भूस्खलन से 200 भेड़-बकरियों के दबने की आशंका

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर उपमंडल की कुगती की ऊँची धार में हुए भूस्खलन से बड़ा नुकसान होने की खबर है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार लगभग 200 भेड़-बकरियों के दबने, घायल होने और मरने...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने आपदा राहत के तौर पर दिए 189 करोड़ : 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ रुपये किए जारी

शिमला। हिमाचल में आर्थिक संकट के बीच केंद्र सरकार ने प्रदेश को बड़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से केंद्रीय हिस्से के रूप में हिमाचल प्रदेश के लिए...
article-image
पंजाब

तर्कशील सोसायटी पंजाब इकाई गढ़शंकर का चुनाव सर्वसंमति से हुआ ,:मास्टर राजकुमार को दूसरी बार जत्थेबंदक मुखी चुना

5-6 अप्रैल को बरनाला में होगा डैलीगेट इजलास- गढ़शंकर,  27  मार्च l तर्कशील सोसायटी पंजाब रजिस्टर्ड इकाई गढ़शंकर का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इस मौके तर्कशील सोसाइटी पंजाब के सभ्याचारक विभाग मुखी जोगिंदर कुल्लेवाल...
article-image
पंजाब

बहन ने भाई की करवाई हत्या : जमीन हड़पने के लालच में गई जेल

बंगा : जिला नवांशहर के थाना बंगा सदर के गांव सल्ल कलां में 25 मई को दिन दिहाड़े घर से बुला कर गोली चलाने के मामले में मृतक की बहन को गिरफ्तार किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!