मुख्यमंत्री ने मंडी में बगलामुखी रोपवे जनता को किया समर्पित

by
एएम नाथ। मंडी  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिले में माता बगलामुखी रोपवे का शुभारंभ किया, जिसका निर्माण अत्याधुनिक तकनीक से किया गया है। यह रोपवे चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है जोकि बाखली में पंडोह को माता बगलामुखी मंदिर से जोड़ता है। इस रोपवे के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 800 मीटर लंबे रोपवे का 53.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया गया है और यह आधुनिक प्रोद्यौगिकी का अद्भुत प्रारूप है। यूरोपीयन सीईएन मानकों पर आधारित यह रोपवे एक घंटे में 21.6 किमी की दूरी तय करेगा तथा प्रति घंटे में 600 यात्रियों को ले जा सकेगा।
इस रोपवे से 14 किमी की अतिरिक्त दूरी कम होगी तथा श्रद्धालु और पर्यटक प्रकृति के मनोरम नजारों का भी आनंद ले सकेंगे। यह प्रदेश का एकमात्र रोपवे है जो पानी के ऊपर पंडोह बंाध से होकर गुजरेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रोपवे यात्रियों को क्षेत्र के अनुपम सौंदर्य के दर्शन का अनुभव करवाएगा। प्रकृति की गोद में यह अनूठी विशेषता यात्रियों के रोमांच को बढ़ाएगी और यह उनके लिए बेहद यादगार पल साबित होंगे।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रोपवे से माता बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भी आशातीत वृद्धि होगी। इसके अलावा वन विभाग द्वारा निर्मित नेचर पार्क तक पहंचने में भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। कुल्लू मनाली, कसोल और लाहौल-स्पीति आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह एक आकर्षण का स्थल बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से न केवल पर्यटकों को एक शानदार अनुभव मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि सतत पर्यटन को प्रोत्साहित और यात्रा समय को कम करने के साथ-साथ यह रोपवे क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित करेगा। यह रोपवे अधोसंरचना के विकास को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है।
मुख्यमंत्री ने माता बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, अध्यक्ष एपीएमसी मंडी संजीव गुलेरिया, अध्यक्ष एपीएमसी कुल्लू मियां राम सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, दीपक शर्मा, पवन ठाकुर, चंपा ठाकुर, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड संजय गुप्ता, प्रधान सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब रोग प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा(सलूणी), 19 फरवरी : कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा और उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान से उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब फसल के रोग प्रबंधन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या : मृतक जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहा था

चंडीगढ़ :  सेक्टर-9 में आज एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

151 एफसीए मामलों पर की गई विस्तृत चर्चा : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन

शिमला    : – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की 5वीं बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में जिला से संबंधित 151 एफसीए मामलों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 करोड़ से बनेंगी नहालना से गदियाड़ा और कोसरी से धुपक्यारा झूँगा देवी सड़क : लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बन रही योजनाएं : यादविंदर गोमा*

जालग, 3 जनवरी : कैबिनेट मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं, निराश्रितों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। समाज...
Translate »
error: Content is protected !!