जिला ऊना के 100 स्कूलों में 4 दिसंबर को होगी मुख्य परीक्षा -परख’ को गंभीरता से लें सभी शिक्षक : जतिन लाल

by
*इस राष्ट्रव्यापी परीक्षा के लिए किसी भी स्कूल का हो सकता है चयन*
रोहित जसवाल। ऊना । उपायुक्त जतिन लाल ने जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षा की गुणवत्ता के आकलन के लिए आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 ‘परख’ (समग्र विकास के लिए प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और ज्ञान का विश्लेषण) के प्रति गंभीरता दिखाएं और सभी विद्यार्थियों को इसके लिए तैयार करें।
‘परख’ की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों तथा शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण के आधार पर ही जिला और राज्य की रैंकिंग तय की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि ‘परख’ के तहत राष्ट्रीय स्तर की मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर को जिला के 100 स्कूलों में होगी और इन स्कूलों का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा रैंडम आधार पर किया जाएगा। यानि इसके लिए किसी भी सरकारी या गैर सरकारी स्कूल का चयन हो सकता है। इनमें 55 स्कूल हिंदी माध्यम और 45 स्कूल अंग्रेजी माध्यम के हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा की तैयारी हेतु तीन मॉक टेस्ट पहले ही करवाए जा चुके हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए फील्ड पर्यवेक्षकों के साथ-साथ सीबीएसई की ओर से विशेष ऑब्जर्वर भी नजर रखेंगे।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस बार के सर्वेक्षण में जिला और प्रदेश की रैंकिंग तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में उल्लेखनीय सुधार के लिए सभी समर्पण भाव से कार्य करें ताकि हिमाचल प्रदेश के रैंक में सुधार हो सके।
‘परख’ राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने ‘परख’ राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के लिए स्कूलों में आयोजित की जा रही परख गतिविधियों प्रगति की निगरानी के लिए जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया व तीसरी, छठी व नौवीं कक्षा के छात्रों से बातचीत की।
बैठक के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्रधानाचार्य राकेश अरोड़ा, क्षेत्रीय नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया, जिला समन्वयक ललित मोहन और मुख्य प्रशिक्षक प्रितपाल ने ‘परख’ की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजेंदर कौशल, ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों ने भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह अभियान का समापन एवं समारोह का आयोजन…..बच्चे शिक्षा पर दें अधिक ध्यान : DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ। शिमला : पोषण माह अभियान का समापन एवं समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के सभागार में शनिवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पायलट सहित 7 लोगों की मौत : केदारनाथ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, गौरीकुंड में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

केदारनाथ : उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसा गौरीकुंड क्षेत्र के आसपास हुआ है। हादसे में हेलीकॉप्‍टर में सवार पायलट सहित सभी 7 लोगों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू पुलिस ने अमृतसर पंजाब में नारको-टेररिज्म के तीन सरगनाओं को गिरफ़्तार किया : हथियार व ड्रग्स बरामद

जम्मू : संगठित अपराध और नारको-टेररिज्म सिंडिकेट के ख़िलाफ़ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जम्मू पुलिस ने अमृतसर में तीन लोगों – सूरजदीप सिंह उर्फ सूरज (निवासी जंडियाला), हरप्रीत सिंह उर्फ राजू और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैंने 714 करोड़ रुपए इनकम टैक्स दिया : आपमें हिम्मत , सिंघवी का बीजेपी पर तंज

राज्यसभा में कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डियां मिली. 500 के नोटों की गड्डियां मिलने के बाद राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. राज्यसभा में सीट नंबर 222 के नीचे 500 रुपये की नोटों...
Translate »
error: Content is protected !!