नेताओं से नजदीकियां नहीं दिला पाएगी हिमाचल कांग्रेस में पद : कांग्रेस अध्यक्ष को फ्री-हैंड नहीं – पर्यवेक्षक की सिफारिश पर बनेगा नया संगठन

by

रोहित जसवाल। शिमला: हिमाचल में पर्यवेक्षक की सिफारिश पर कांग्रेस का नया संगठन बनेगा। हिमाचल में नया संगठन खड़ा करने के लिए हाईकमान की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक पहले दौर में जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी नेताओं से फीडबैक ले चुके हैं।  दूसरे दौर में अब पार्टी से छूटे नेताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। अगले दो सप्ताह के भीतर सभी पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी और प्रभारी को सौंपेंगे। सूत्रों की मानें तो पिछले सालों में नेताओं से नजदीकी और भाई-भतीजावाद के आधार पर संगठन में हुई नियुक्तियों से आम कार्यकर्ता निराश हैं। संगठन में महिलाओं, युवाओं और सभी वर्गों को जगह नहीं मिल पाई। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा है। आम कार्यकर्ता खुलकर कह रहे हैं कि संगठन में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलनी चाहिए।

एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस में बेहतर काम करने वालों को नियुक्ति मिलनी चाहिए।  जाहिर है कि इस बार सीएम, मंत्रियों, कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व में बड़े पदों पर रहे नेताओं से नजदीकियों के आधार पर संगठन में जगह नहीं मिलेगी। इससे बड़े पद की लालसा रखने वाले नेताओं की उम्मीदों को झटका लगेगा। आमतौर पर हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती करती है। इसके बाद अध्यक्ष अपनी टीम बनाते आए हैं। मगर इस बार अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को फ्री हैंड नहीं मिलेगा। वर्तमान में प्रतिभा सिंह कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डेढ़ महीने पहले जब हिमाचल की राज्य, जिला व ब्लाक कार्यकारिणी भंग की तब माना जा रहा था कि प्रतिभा अपने करीबियों को संगठन में जगह दिलाएगी। इसी तरह सीएम सुक्खू भी अपने समर्थकों के लिए लॉबिंग करेंगे। मगर अब ऑब्जर्वर की रिपोर्ट नियुक्ति का आधार बनी तो संगठन में नए व चौंकाने वाले नाम भी हो सकते है।

कांग्रेस हाईकमान ने जिला व ब्लाक स्तर पर ऑब्जर्वर नियुक्त कर रखे हैं। जिला व ब्लाक में तैनात ऑब्जर्वर फील्ड का दौरा करके लौट आए है। लोकसभा लेवल पर तैनात चारों ऑब्जर्वर अभी फील्ड का दौरा कर रहे है। 20 दिसंबर तक सभी ऑब्जर्वर अपनी रिपोर्ट बनाकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और सह प्रभारी विदित चौधरी व चेतन चौहान को सौंपेगे।  इसके बाद पार्टी हाईकमान प्रदेश में नया संगठन खड़ा करेगा। प्रदेश में यह पहला मौका है जब कांग्रेस ने हिमाचल में संगठन खड़ा करने का फॉर्मूला बदला है। इस तरह निचले स्तर के पार्टी नेताओं से फीडबैक लेकर संगठन खड़ा किया जा रहा है।

दावा किया जा रहा है कि जनवरी 2025 में प्रदेश कांग्रेस को नया संगठन मिल जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से मीटिंग कर चुके सह प्रभारी

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के दो सह प्रभारी विदित चौधरी और चेतन शिमला में सभी पार्टी नेताओं से वन टू मीटिंग कर चुके हैं। सभी नेताओं से नए संगठन को लेकर फीडबैक ले चुके हैं। इनके निर्देशों पर ऑब्जर्वर अब फील्ड में जाकर फीडबैक ले रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ लामबद्ध डीसी ने बुलाई समीक्षा बैठक

ऊना : – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज डीआरडीए हॉल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी उप-मण्डलाधिकारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप-मर्डर में नए खुलासे : 14 चोटें, खुली आंखें, प्राइवेट पार्ट कुचला.तड़प-तड़प कर मरी डॉक्टर

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्रूरता, बर्बरता, हैवानियत, दरिंदगी की सारी हदें पार की गईं। डॉक्टर को इतना दर्द दिया गया कि तड़त-तड़प कर उसकी मौत हो गई। आंखें तक खुली रह गईं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर सिंह बादल मामले में हुआ बड़ा खुलासा, हमलावर की पत्नी ने खोले कई राज

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार सुबह हुए हमले को लेकर हमलावर नरेन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब नरेन सिंह की पत्नी ने बड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत के लिए 601 करोड़ जारी करने पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार

केंद्र से मिल रही आर्थिक सहायता को आपदा प्रभावितों तक ईमानदारी से पहुंचाए सरकार : जयराम ठाकुर सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश में क्रिटिकल हो चुकी है स्वास्थ्य व्यवस्था नेता प्रतिपक्ष ने...
Translate »
error: Content is protected !!