गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 03 दिसंबर। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा की ओर से बीएड कालेज द्रोणाचार्य रैत में गद्दी जनजातीय लोक संस्कृति के उत्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने देते हुए बताया कि संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए भाषा कला संस्कृति विभाग की ओर से नियमित तौर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गद्दी संस्कृति हिमाचल की अमूल्य विरासत है तथा इस संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि हमेशा अपनी संस्कृति से जुड़े रहें, संस्कृति के माध्यम से ही संस्कारों का निर्माण होता है। इस अवसर पर वंशिका युवा कला मंच सुक्कड़ तथा धौलाधार सांस्कृतिक मंच बड़ोल ने लोक गीतों तथा लोक नृत्यों के माध्यम से सभी को आत्मविभोर कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजुकी मोटर्स ने किया 113 आईटीआई डिप्लोमाधारकों का चयन : कैंपस इंटरव्यू में 2017 से 2023 तक के पास कुल 132 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

हमीरपुर 07 अक्तूबर। गुजरात के हसंलपुर में स्थित सुजुकी मोटर्स के प्लांट की ओर से शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल और लोगों की बदनसीबी होगी : 3 महीने में ही 4500 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया, कर्ज लेने की यही स्पीड रही तो लेना पड़ेगा सरकार को हर साल 18 हजार करोड़ रुपए का कर्ज

शिमला : सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार यदि इसी स्पीड से लोन लेती रही तो एक दिन हिमाचल के हालात श्रीलंका जैसे बनने तय हैं। यह हिमाचल और यहां के लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट 2026: युवाओं के हाथ ‘खाली’, औद्योगिक गलियारों में खामोशी– सन्नी शुक्ला भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश

बीबीएन, 23 मार्च ( तारा) : प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेश के शिक्षित युवाओं और औद्योगिक क्षेत्रों की प्रगति के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक और बागी पू्र्व विधायक ने सीएम सुक्खू के खिलाफ की शिकायत : बागी पू्र्व विधायक ने चुनाव आयोग में सीएम सुक्खू के खिलाफ शिकायत

एएम नाथ। कुटलैहड़  : हिमाचल प्रदेश में दो बागी पूर्व विधायकों के नोटिस के बाद एक और बागी पू्र्व विधायक ने चुनाव आयोग में सीएम सुक्खू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!