लड़ाई झगडे के मामले में 5 नामज़द

by
गढ़शंकर, 5 दिसंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने 5 अगस्त को हुए झगड़े के मामले में सुखविंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी दादूवाल के बयान पर 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सुखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 5 अगस्त 2024 को करीब साढ़े नौ बजे उसका भाई सतपाल पशुओं के हवेली में गया और जब वह दयाल कौर पत्नी कालू राम के घर के पास पहुंचा तो दयाल कौर, निर्मल चंद पुत्र कालू राम, नीलम पत्नी निर्मल चंद, सागर पुत्र निर्मल चंद व इंद्रजीत सिंह पुत्र तेलू राम ने उसके साथ पुरानी रंजिश के कारण मारपीट करने लगे। उसने बताया कि सतपाल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर दाखिल कराया गया था और दोनों पक्षों में राजीनामा को लेकर बातचीत चल रही थी पर राजीनामा नही हो सका इसलिए इनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। इस बयान पर कार्यवाही करते हुए थाना माहिलपुर पुलिस ने उक्त पांचों लोगों के विरुद्ध धारा 115(2),126(2),3(5) बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा कांगड़ : पुलिस लाइन झलेड़ा के शाशिपाल का डोबरमैन नस्ल का डॉग जिप्सी रहा चैम्पियन ऑफ द डॉग शॉ

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे और अंतिम दिन कांगड़ मैदान दिनभर विविध खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। जन हर्षोल्लास और सहभागिता के इन आयोजनों में...
article-image
पंजाब

दो युवकों से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

गढ़शंकर  – गढ़शंकर पुलिस ने एसएसपी होशियारपुर व एएसपी तुषार गुप्ता के निर्देश पर स्मगलर व समाजविरोधी अनसरो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीनेवाल पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से...
article-image
पंजाब

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

एएम नाथ। चंडीगढ़ : आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!