सांझा अध्यापक मोर्चा की श्री आनंदपुर साहिब की प्रांतीय रैली में गढ़शंकर से बड़ी संख्या में अध्यापक हुए शामिल 

by
गढ़शंकर, 6 दिसंबर : पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर सांझा अध्यापक मोर्चा द्वारा शिक्षा मंत्री पंजाब के गांव गंभीरपुर श्री आनंदपुर साहिब में की गई प्रांतीय  स्तरीय रैली में जीटीयू गढ़शंकर के अध्यापक बढ़चढ़ कर शामिल हुए।  ब्लाक गढ़शंकर-1 के अध्यक्ष पवन गोयल तथा ब्लॉक गढ़शंकर-2 के अध्यक्ष अश्विनी राणा के नेतृत्व में गढ़शंकर से अध्यापक रैली में शामिल हुए। इस मौके उन्होंने सरकार से मांग कि अध्यापिकों की जायज व हक्की मांगों को तुरंत प्रवान कर उनको लागू किया जाए अन्यथा भविष्य में कड़ा संघर्ष किया जाएगा। आज की रैली में गढ़शंकर के गवर्नमेंट टीचर यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर-1 के अध्यक्ष पवन गोयल तथा ब्लाक गढ़शंकर-2 के अध्यक्ष अश्विनी राणा के साथ अध्यापक नेता श्याम सुंदर कपूर, नरेश कुमार, मास्टर केशव दास, शशि कुमार, मास्टर हरदीप कुमार, नितिन सुमन, अजय राणा, सरबजीत सिंह, परमिंदर पक्खोवाल आदि सहित बड़ी संख्या में अध्यापक शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बनने जा रहा एक और अकाली दल, किनका प्लान जानिए – अमृतपाल सिंह की पार्टी के बाद 

चंडीगढ़  :  अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने माघ मेले के दौरान  नए दल का गठन किया था। अब राज्य में एक और नई पार्टी का गठन होने वाला है। यह नया दल शिरोमणि अकाली...
article-image
पंजाब

अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर के साथ मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

होशियारपुर, 30 मई : अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ आज रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर : लोगों को टीबी संबंधी किया जागरूक

गढ़शंकर, 25 मार्च: सिविल सर्जन पवन कुमार एवं जिला टीबी अधिकारी शक्ति शर्मा के निर्देशानुसार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व टीबी दिवस मनाया गया, जिसमें...
article-image
पंजाब , हरियाणा

रिश्वत का अंजाम : पूर्व महिला डीएसपी राका गेरा को अदालत ने 6 साल की सजा और लगाया 2 लाख का जुर्माना

चंडीगढ़ : 1 लाख रुपये रिश्वत मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब पुलिस की पूर्व डीएसपी राका गेरा को छह साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दो लाख...
Translate »
error: Content is protected !!