आप सरकार द्वारा असफलता छुपाने के लिए मासूमों को नशों के अपराध में फर्जी तौर पर शामिल करना घोर निंदनीय : तीक्ष्ण सूद

by

आप सरकार बहुत से मामलों में झूठे आंकड़े तैयार करके अपनी साख बचाने में तुली हैं : सूद

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि हाल ही में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा जो नशों के अपराधों को रोकने के लिए थाने बनाए गए हैं. को उन्होंने निर्देश दिया हैं कि हर महीने में एक एन.डी.पी.एस (नशों बेचने या रखने ) के अपराध में एक एफ.आई.आर जरूर दर्ज की जाए जोकि एक बहुत हैरानी जनक फैसला हैं। उन्होंने कहा कि बेशक इस मामले का माननीय हाई कोर्ट ने संज्ञान ले लिया हैं, परन्तु किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसे आदेश गुलामी व तानाशाही के साशन के समय की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से झुठे वादे करके आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी तथा पंजाब के लोगों ने एक बड़े बदलाव के लिए उन्हें भारी जनमत के साथ गद्दी सौंपी थी , परन्तु आम आदमी पार्टी की सरकार अपने पाप छुपाने के लिए नये-नये हथकड़े अपना रही हैं। पिछले दिनों पराली जलने के अपराधिक मामलों की कम संख्या दिखा कर आम आदमी पार्टी ने अपनी जान बचाने की कोशिश की थी तथा माननीय सुर्पीम कोर्ट ने उस का गंभीर नोटिस लिया था। सिद्धू मुसेवाला के कत्ल से संबंधी गैंगस्टर का जो पंजाब की जेल में इंटरव्यू चैनलों पर दिखाया गया था वहां भी पंजाब सरकार के ईशारे पर असल छुपा कर कह दिया कि इंटरव्यू पंजाब में नहीं हुआ। इसी तरह नौकरिया देने, कर्मचारियों को पक्के करने तथा कर्ज उठाने के कई मामलों में सरकार ने फर्जी आंकड़े बना कर अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश की जो कि केबल अशोभनिय ही नहीं परन्तु सरकार को चुनने वाले पंजाब के करोड़ों लोगों के साथ विश्वासघात हैं। श्री सूद ने कहा कि आम आमदी पार्टी के अपने कुकर्मो के कारण ही आम आदमी पार्टी से अब जनता हर चुनावों में किनारा कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि इन्ही करतूतों के कारण आगामी दिल्ली विधानसभा तथा पंजाब के विधानसभा चुनावों में लोग आम आदमी पार्टी को बुरी तरह दुत्कार देंगे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 KG हेरोइन और 3 पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार : अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने सरहद पार से नशीला पदार्थ और हथियार मंगवाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से करीब 2...
article-image
पंजाब

अंबे ग्रुप के एम.डी. विवेक गुप्ता ने जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता, लोगों से अधिक पौधारोपण और ‘ग्रीन होशियारपुर’ की अपील

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ विशेष बातचीत में अंबे ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री विवेक गुप्ता ने जलवायु परिवर्तन को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

धान की सीधी बिजाई : कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा धान की सीधी बिजाई करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

माहिलपुर – दिन प्रतिदिन गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना ने किसानों को भूजल को बचाने के लिए उपलब्ध तकनीक से अवगत कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत को रूस से मिलेंगे दो और ‘सुदर्शन चक्र’….जानिए कब होगी डिलीवरी : रूस भारत को दो और एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम देगा

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ ने अपनी ताकत दिखा दी है। भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र ने ढूंढ-ढूंढ कर दुश्मन के ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में...
Translate »
error: Content is protected !!