जवालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

by
राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन जवालामुखी उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 17 पद भरने हेतु 11 दिसंबर को एसडीएम जवालामुखी के कार्यालय में साक्षात्कार रखे गए थे। उन्होंने बताया कि निर्धारित साक्षात्कार प्रक्रिया को प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
इस दौरान ग्राम पंचायत मझीण के मझीण केंद्र, ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़ केंद्र और ग्राम पंचायत सिहोरपाई के जजबाड़ केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने थे। वहीं मझीण के दबकेहड़, टिप्परी के डुहक, कमलोटा के कमलोटा, हड़ोली के बाह, बदोली के डोल, खुंडिया के अंबाडा, सिहोरपाई के बन चेल्लिया, जखोटा के वोहल जागीर, अलूहा के भौंरन, थिल के थिल, हिरण के हिरण, टिहरी के कण्डा टिहरी, सलिहार के काई, अधवाणी के जटेहड़, गाहलियां के बल्ला, डोहग देहरियां के ठाणा और नाहरबन के पंजयाड़ा केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाने थे। इस संदर्भ में 11 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय जवालामुखी में निर्धारित साक्षात्कार प्रक्रिया को प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जब तक किसी भी व्यक्ति के पुण्य कार्य भारी है तब तक उसकी मृत्यु नही हो सकती : रवि नंदन शास्त्री 

भगवान का सिमरन मनुष्य के जन्म जन्म के   दुखों कलेशों का नाश करता है :  रवि नंदन जी शास्त्री  होशियार पुर/दलजीत अजनोहा :   अलमस्त फकीर दरबार बापू गंगा दास जी में पिछले दिनों से...
article-image
पंजाब

Padma Shri Jatinder Singh Shanty

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 20 : Padma Shri Jatinder Singh Shanty, member of the Punjab State and Union Territory Human Rights Commission, Chandigarh, conducted an impromptu inspection of Mahilpur police station while en route...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप जीती

गढ़शंकर : आईएसकेएफ द्वारा नवांशहर में दूसरी पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई। उक्त चैंपियनशिप में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के छात्रों ने कोच राम कुमार के नेतृत्व में ओवरऑल पहला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 2 बार डिजिटल अरेस्ट रखा : उड़ा ले गए 1 करोड़ 6 लाख रुपये

पंचकूला  : हरियाणा के पंचकूला में हिमाचल प्रदेश की रिटायर्ड महिला प्रोफसर को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 6 लाख रुपये ठग लिए. हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से अब...
Translate »
error: Content is protected !!