फगवाड़ा के गौशाला में एक दिन में 20 गायों की मौत : हिंदू संगठन में रोष, बंद का आह्वान

by
फगवाड़ा :   फगवाड़ा में गौशाला में 20 गायों की मौत और 28 के बीमार हो जाने की घटना से हिंदू संगठन नाराज हैं और वे प्रदर्शन कर रहे हैं । उनका आरोप है कि गायों के खाने में जहर था और उन्होंने सोमवार को बंद का आह्वान किया।
अधिकारियों का कहना है कि उन्हें घटना के पीछे विद्वेषपूर्ण भावना नजर नहीं आई. हालांकि मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई और हर एंगल से जांच चल रही है।  फगवाड़ा की एसपी रुपिंद्रर कौर भट्टी ने कहा कि रविवार रात को श्रीकृष्ण गौशाला में 20 गायों की मौत हो गई और 28 बीमार हो गई हैं. गुरु अंगल देव वेटेरिनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में पशु चिकित्सकों की टीम मृत गायों का पोस्टमॉर्टम कर रही है. पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही गायोंकी मौत की वजह का पता चलेगा।
पुलिस ने शुरू की जांच :  एसपी भट्टी ने कहा कि इसके पीछे कोई दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य नहीं लग रहा है लेकिन हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. गौशाला के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और पता लगा रहे हैं कि इसके पीछे कोई गड़बड़ी तो नहीं है. बीमार गायों का पशु चिकित्सक की टीम इलाज कर रही है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौशाला के मैनेजर सतनाम सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 325 के तहत केस किया गया है. इसके अलावा प्रीवेन्शन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
 सांसद ने गौशाला का किया दौरा :  हिंदू संगठनों ने फगवाड़ा की घटना का विरोध जताते हुए बंद का आह्वान किया. हिंदू संगठनों का दावा है कि जो खाना गायों को दिया गया वह जहरीला था और इस घटना के पीछे जो लोग हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाजारों में मार्च निकाला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सोम प्रकाश औऱ विजय सांपल, आप सांसद राज कुमार चब्बेवाल और कुछ अन्य नेताओं ने गौशाला का दौरा किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

महिला सरपंच सहित 6 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

लुधियाना। गांव थ्रीके की जगजीत कालोनी में सड़कों पर अतिक्रमण करने का विरोध करने पर महिला सरपंच ने अपने बेटे व उसके साथियों सहित एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने महिला...
article-image
पंजाब

भाजपा के उमीदवार डॉ. सुभाष शर्मा को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने दिखाई काली झंडियां

गढ़शंकर : भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा के गांव बीनेवाल में जनसभा को संबोंधित करने के लिए आने की सुचना मिलने पर अड्डा झुंगियाँ में संयुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!