मैगा रोजगार मेले में 458 नौजवानों ने की शिरकत 239 को मिला रोजगार: अपनीत रियात

by

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्ज लिमिटेड के सहयोग से लगाए गए रोजगार मेले के प्रति नौजवानों में दिखा खासा उत्साह
होशियारपुर :
जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड में भर्ती के लिए लगाया गया मैगा रोजगार मेला आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है, जिसमें 126 पक्के पदों के अलावा कांट्रेक्टरर्स की ओर से भी अलग- अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चुनाव किया गया। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार अभियान के अंतर्गत जिले की सबसे प्रसिद्ध इंडस्ट्री इंटरनेशनल ट्रैक्टर्ज लिमिटेड के सहयोग से यह मैगा रोजगार मेला लगाया गया, जिसमें अलग-अलग जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी नौजवानों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 458 नौजवानों ने हिस्सा लिया , जिनमें से 239 का मौके पर ही चयन कर लिया गया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे रोजगार मेलों के प्रति नौजवानों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ पंजाब बल्कि हिमाचल प्रदेश व हरियाणा राज्य के लोग भी रोजगार मेलों में शामिल हो रहे हैं, जिससे इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल ट्रैक्टर्ज लिमिटेड सोनालिका की ओर से नौजवानों को रोजगार के बेहतर मौके प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जा रहा है, जिसके चलते इनके साथ मिलकर कई मैगा रोजगार मेले लगाए जा चुके हैं और भविष्य में और कई रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
अपनीत रियात ने बताया कि सोनालिका की ओर से कंपनी पे रोल पर 126 पदों के लिए चयन किया गया, जिनमें ट्रैक्टर्ज असेंबली, व्हीकल क्वालिटी, पेंटर फार पेंट शाप, सब-स्टेशन अटेंडेंट व हैल्पर स्टोर के अलावा कांट्रैक्टर की ओर से भी अलग-अलग पदों के लिए नियुक्ति की गई। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जिले में नौजवानों को रोजगार के बेहतर मौके उपलब्ध करवाने के लिए रोजगार मेले लगाए जाएंगे। उन्होंने नौजवानों को इन रोजगार मेलों में अधिक से अधिक हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि जरुरतमंद नौजवान इन रोजगार मेलों का अवश्य लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेलों संबंधी अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नंबर 62801-97708 पर कामकाज वाले दिन सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गणेशपुर भारटा की सरपंच तीर्थ कौर अपने साथियों सहित विधायक रौड़ी के नेतृत्व में आप में शामिल

गढ़शंकर, 8 नवम्बर : हलके के ब्लॉक माहिलपुर के अंतर्गत आने वाले गांव गणेशपुर की सरपंच तीर्थ कौर अपने साथियों सहित हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

डॉ जितेंद्र गांव मांझी से सरपंची का चुनाव जीते : होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल  ने  और डॉक्टर इशांक चब्बेवाल ने दी शुभकामनाएं

 होशियारपुर : दलजीत अजनोहा –  मांझी गांव में सरपंची चुनाव में डॉ. जितेंद्र ने शानदार जीत दर्ज की, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। होशियारपुर के सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और...
article-image
पंजाब

13वा दोआबा फुटबाल कप संपन्न : ओलंपियन जरनैल सिंह क्लब ने रेल कोच फेक्ट्री को 2-0 से, ग्रामीण वर्ग में गोहगड़ो ने लंगेरी को व फुटबाल अकेडमी पालदी ने दोआबा क्लब खेड़ा को हराकर जीते मुकाबले

गढ़शंकर – 13वा दोआबा फुटबाल कप टूर्नामेंट दोआबा सपोर्टिंग क्लब खेड़ा माहिलपुर द्वारा कराए जा रहे करतार सिंह बैंस यादगारी स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री सोहन सिंह...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4.526 kg हेरोइन और ड्रग मनी सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और हवाला के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गोइंदवाल जेल में बंद अर्शदीप के नेतृत्व में संचालित इस गिरोह को पुलिस ने कड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!