शिक्षकों को मिलेगा मात्र 40 फीसदी वेतन-स्टडी लीव पर जाने पर, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

by
एएम नाथ। शिमला :  सात अगस्त 2024 के बाद अध्ययन अवकाश पर जाने वाले प्रोफेसरों और शिक्षकों को कुल वेतन का सिर्फ 40 फीसदी वेतन ही मिलेगा। नए सीसीएस अवकाश नियमों के तहत अध्ययन अवकाश के दौरान वेतन भुगतान को लेकर शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।
24 महीने तक के अध्ययन अवकाश के लिए प्रशासनिक की जगह वित्त विभाग की अनुमति लेना भी अनिवार्य कर दिया है। कॉलेज प्रोफेसरों के वेतन से जुड़ी कुछ आपत्तियों के बाद शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से यह मामला उठाया था। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से इस संदर्भ में सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र जारी किया गया है। प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले केंद्रीय सिविल सेवाएं अवकाश नियम-1972 में बदलाव किया है।
नए नियम को केंद्रीय सिविल सेवाएं अवकाश हिमाचल प्रदेश नियम-2024 नाम दिया गया है। वर्ष 1986 से लेकर प्रशासनिक विभाग ही 24 महीने तक की स्टडी लीव के लिए अनुमति देता आया है। अब वित्त विभाग ही तय करेगा कि किसी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश पर भेजना है या नहीं। हर साल बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी स्टडी लीव पर जाते हैं। अध्ययन अवकाश के दौरान उन्हें सरकार की ओर से पूरा वेतन दिया जाता है। स्टडी लीव पर अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों के रहने से जहां विभागों में प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होता रहा है, वहीं सरकारी कोष को भी बड़ा नुकसान होता रहा है। अब देश या देश से बाहर ली गई अध्ययन छुट्टी के दौरान सरकारी कर्मचारी-अधिकारी को 40 प्रतिशत वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता और मकान किराया भी मिलेगा।
अवकाश वेतन का भुगतान सरकारी कर्मचारी की ओर से यह प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के बाद होगा कि वह किसी अंशकालिक रोजगार के संबंध में किसी भी छात्रवृत्ति, वजीफे या पारिश्रमिक की प्राप्ति नहीं कर रहा है। उधर, शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया कि संशोधित केंद्रीय सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 1972 के सात अगस्त 2024 से प्रभावी होने के साथ, उन लोगों पर इसके लागू होने के संबंध में भ्रम की स्थिति बन गई है, जो इस तिथि से पहले अध्ययन अवकाश पर थे। संशोधित नियम केवल उन कर्मचारियों पर लागू होंगे, जो सात अगस्त 2024 को या उसके बाद अध्ययन अवकाश पर गए हैं। जिन कर्मचारियों ने इस तिथि से पहले अपना अध्ययन अवकाश शुरू किया था, उन्हें पिछले नियमों के तहत अपना वेतन मिलना जारी रहेगा, जो उनके अवकाश स्वीकृत होने के समय लागू थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ठेकेदार को एक करोड़ रुपये की रोलेक्स घड़ी तोहफ़े में दी : समय पर किया था काम पूरा

नई दिल्ली : समय पर काम पूरा करने वाले ठेकेदार को मालिक ने करोड़ों का तोहफ़ा दिया। पंजाब के एक बिज़नेसमैन ने अपनी नौ एकड़ ज़मीन पर बने विशाल बंगले का निर्माण समय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव कलसुई में किसान मेला आयोजित : मेले में किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे किया जागरूक

एएम नाथ। चंबा, 23 फरवरी : उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ कुलदीप धीमान जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड मैहला के गांव कलसुई में हिमालयन बन अनुसंधान केंद्र शिमला के तत्वावधान में कृषि मेले का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के लिए उपमुख्य सचेतक नें महाविद्यालय शाहपुर में हुंकार भरी : बोले— “हमें नशा नहीं, युवाओं का सुरक्षित भविष्य चाहिए” ….पुलिस के रडार पर हैं संदिग्ध

चिट्टा रूपी दीमक को समाप्त करने की दिशा में सख्त और निर्णायक कार्रवाई कर रही सरकार : केवल सिंह पठानिया एएम नाथ। ​शाहपुर, 25 दिसंबर : राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का केंद्रीय छात्र सांस्कृतिक संघ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के सभी फ्लैगशिप कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से करें लागू – DC जतिन लाल

रोहित राणा । ऊना, 29 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सभी विभागों को ऊना जिले में प्रदेश सरकार के तमाम फ्लैगशिप कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज...
Translate »
error: Content is protected !!