हिमाचल प्रदेश की रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 2 बार डिजिटल अरेस्ट रखा : उड़ा ले गए 1 करोड़ 6 लाख रुपये

by
पंचकूला  : हरियाणा के पंचकूला में हिमाचल प्रदेश की रिटायर्ड महिला प्रोफसर को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 6 लाख रुपये ठग लिए. हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से अब गिरफ्तार किया है।  पंचकूला साइबर पुलिस थाना पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
साइबर पुलिस थाना के इंस्पेक्टर सत्येंद्र नरवाल ने बताया कि 17 सितंबर को एक शिकायत आई थी. सुनीला मलिक नाम की महिला पंचकूला के सेक्टर-4 में रहती हैं. उन्होंने शिकायत में बताया कि वह शिमला में यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर पद से हाल ही में रिटायर हुई हैं. 7 सितंबर को एक व्हाट्सएप कॉल वीडियो कॉल आई थी और व्हाट्स एप में मुंबई पुलिस के बड़े अधिकारी की फोटो लगी थी।
कॉल के दौरान मुंबई पुलिस के सब इंस्पेक्टर हेमराज के नाम से उन्हें धमकाया गया और कहा कि उन्होंने पटेल नामक व्यक्ति मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया है. इस आरोपी के घर से कुछ दस्तावेज आपके नाम के मिले हैं. पुलिसकर्मी ने मेरी डेबिट कार्ड की फ़ोटो भेजी तो मैं डर गई. उन्होंने मेरी गिरफ्तारी का जाली लेटर बनाकर भी मुझे भेजा और कहा कि इन्वेस्टिगेशन चलने तक फ़ोन नहीं काटना है।
           महिला ने बताया कि मुझे करीब 52 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा और फिर कहा कि आपको 90 लाख रुपये खाते में डालने होंगे, तभी आप बच पाएंगी. महिला प्रोफेसर ने बताया कि डर के मारे 7 सितंबर को अकाउंट में 90 लाख रुपये डाल दिए. उसके बाद भी उन्होंने मुझे डिजिटल अरेस्ट करके रखा और मेरे से दोबारा से 9 सिंतबर को 16 लाख अकाउंट में डलवाए. कुल मिलाकर पूर्व प्रोफेसर के साथ 1 करोड़ 6 लाख रुपये की ठगी की गई. बाद में महिला ने पुलिस को शिकायद दी।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र नरवाल ने इस पूरे मामले में एक मोहम्मद इरफान नाम के व्यक्ति को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है और आरोपी को बुधवार को पंचकूला कोर्ट मे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. सत्येंद्र नरवाल ने बताया कि रिमांड के दौरान और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा और कुछ पैसा रिकवर किया जाएगा. आरोपी को दोबारा से गुजरात और मध्य प्रदेश में ले जाया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जलस्रोत कर्मचारी यूनियन माहिलपुर के मखन सिंह लंगेरी प्रधान चुने गए

 माहिलपुर – पंजाब जलस्रोत कर्मचारी यूनियन होशियारपुर का चुनाव ऑब्जर्वर गुरप्रीत सिंह की देखरेख में माहिलपुर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सबसे पहले दुनिया से अलविदा हुए साथी कर्मचारियों की आत्मा की शांति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का DC ने किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। ऊना, 20 फरवरी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना में नेहरू युवा केंद्र ऊना तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से: मणिमहेश यात्रा में  श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करवानी अनिवार्य

चंबा :  मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से शुरू होकर दो सितंबर तक चलेगी। पहली बार मणिमहेश यात्रा में  श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करवानी होगी । जिसके लिए 20 रुपये शुल्क रखा गया है।  देश विदेश...
Translate »
error: Content is protected !!