धर्मशाला में कैच द रेन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित : भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण पर रहेगा विशेष फोक्सः डीसी

by

धर्मशाला, 06 नवंबर। कांगड़ा जिला में भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण ढांचे तथा चैक डैम निर्मित करने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कदम उठाए जा सकें। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में जल शक्ति मिशन के तहत आयोजित कैच दे रेन अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, जल शक्ति विभाग तथा वन विभाग के माध्यम से निर्मित जल संग्रहण ढांचों की सूची तैयार की जाएगी ताकि इन जल संग्रहण ढांचों का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कैच दि रेन के तहत जल संरक्षण के लिए प्लान तैयार किया गया है इस के लिए ब्लाक स्तर तथा पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स भी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के समय समस्त क्षेत्रों में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल की कमी हो जाती है तथा जल स्तर में गिरावट दर्ज होती है इसी को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल संग्रहण पर विशेष बल दिया गया है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार की ओर से अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबोें का संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है इससे जल स्तर पर में भी बढ़ोतरी होगी तथा अमृत सरोवरों के जल का उपयोग कृषि तथा पशु पालन कार्यों में किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत भी सिंचाई के लिए वर्षा जल संग्रहण के लिए विशेष प्रावधान किया गया है विभिन्न स्तरों पर जल भंडारण टैंक निर्मित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत वर्षा जल संग्रहण के लिए निर्मित किए जाने वाले ढांचों या चैक डैम के लिए बेहतर डिजाइन तैयार किया जा रहा है।
पायलट आधार पर डीसी कार्यालय परिसर में वर्षा जल संग्रहण ढांचा होगा विकसित
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सभी सरकारी संस्थानों में वर्षा जल संग्रहण ढांचे विकसित किए जाएंगे इस के लिए प्रारंभिक तौर पर धर्मशाला डीसी कार्यालय परिसर में वर्षा जल संग्रहण ढांचा विकसित किया जाएगा इससे फायर हाइड्रेंट के लिए भी पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि चरणबद्व तरीके से सभी सरकारी कार्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर जल संग्रहण ढांचे विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैच दे रेन अभियान के तहत देहरा, पालमपुर, ज्वालाजी तथा इंजीनियरिंग कालेज मस्सल, टांडा मेडिकल कालेज के लिए जल शक्ति विभाग के माध्यम से योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
पानी की कमी की समस्या का होगा समाधान
पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा जल का प्रवाह अत्यधिक होने से अधिकांश जल बहकर नदीं-नालों में चला जाता है। पानी के साथ-साथ मृदा कटाव भी होता है, जिससे उपजाऊ भूमि की उर्वरता कम होती है। लेकिन इस तरह के अमृत सरोवरों का निर्माण किए जाने से वर्षा जल को अधिक से अधिक मात्रा में संग्रहित किया जा सकता है। जिससे अधिकाधिक क्षेत्र की सिंचाई करते हुए किसानों व बागवानों द्वारा अधिक उत्पादन भी प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, जल शक्ति, कृषि, बागबानी, मत्स्य पालन तथा वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी विस क्षेत्र में 498 लाख से निर्मित होने वाले दो संपर्क मार्गों का भूमि पूजन : राज्य में मुख्यमंत्री सड़क रखरखाव योजना के तहत 200 करोड़ होंगे खर्च: संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य में उत्कृष्ट गुणवत्ता की सड़कें उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री सड़क रखरखाव योजना आरंभ की गई है इसके तहत चालू वित वर्ष में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

07 से 10 नवम्बर को होगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन – पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जाने-माने फिल्मकार आएंगे धर्मशाला : एडीसी कांगड़ा सौरभ

एएम नाथ। धर्मशाला, 25 सितंबर। धर्मशाला के टीसीवी में सात नवंबर 10 नवम्बर तक धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल ने बुधवार को इवंेट के आयोजकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शंभु बॉर्डर तुरंत खोलने का आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार- कोर्ट ने अपनी तरफ से गठित कमिटी से किसानों से बात करने को कहा

नई दिल्ली । शंभु बॉर्डर तुरंत खोलने का आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया है. कोर्ट ने अपनी तरफ से गठित कमिटी से किसानों से बात करने को कहा है. कोर्ट ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा में कुल 41279 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग – DC मनमोहन शर्मा

21138 पुरुष तथा 20141 महिला मतदाता। पट्टा मेहलोग, 22 मई (तारा) :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों निर्वाचन, 2026 के लिए विकास खण्ड पट्टा की...
Translate »
error: Content is protected !!