तेल डलवाने आए : ले उड़े सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक, कारतूस और मोबाइल

by
बठिंडा : पंप पर आए तीन अज्ञात लोगों ने इस चोरी का अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात पंप के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर बठिंडा पुलिस ने पीड़ित सुरक्षा गार्ड के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
थाना सदर बठिंडा पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा गार्ड बलजीत सिंह निवासी गांव भाई बख्तौर थाना कोटफत्ता जिला बठिंडा ने बताया कि वह गांव जोधपुर रोमाणा स्थित पेट्रोल पंप पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड है। बुधवार देर रात करीब दो बजे वह पंप में बने हुए कमरे में सो रहा था। इस दौरान एक अज्ञात युवक कमरे में आया और उसे तेल डलवाने का बहाना बनाकर कमरे से बाहर ले गया। इसके बाद उसका दूसरा साथी उसकी गैर मौजूदगी में कमरे में दाखिल हुआ और उसकी 12 बोर की राइफल, 5 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन व बैग चोरी कर ले गया। पीड़ित सुरक्षा गार्ड के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक थे और वह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। हालांकि, सुरक्षा गार्ड ने उक्त लोगों का भाग कर पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी देहाती हीना गुप्ता व थाना सदर बठिंडा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी हीना गुप्ता का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट ने खालसा कॉलेज में मनाया कारगिल विजय दिवस

गढ़शंकर :   पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट गढ़शंकर ने स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, स्टाफ और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा से अश्लील हरकत पर टीचर सस्पेंड : सलूणी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा विभाग ने जांच बिठाई

एएम नाथ। चम्बा : सलूणी उपमंडल की एक सरकारी प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक द्वारा छात्रा से अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकत के मामले पर शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक बलवीर सिंह ने आरंभिक जांच के बाद...
article-image
पंजाब

57 युवकों को छुड़ाया : अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक बनाकर रखे थे

जालंधर : कपूरथला रोड पर गांव गाजीपुर में अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक बनाकर रखे 57 युवकों को सीआईए स्टाफ और थाना मकसूदां की पुलिस ने छुड़ाया। यह...
पंजाब

सैंपलिंग के दौरान टीम से बदसलूकी करने वालों की शिकायत डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी होशियारपुर को कर दी है: डा. लखवीर सिंह

मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डा. लखवीर सिंह – जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अलग-अलग स्थानों से लिए सैंपल, मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान होगा तेज –...
Translate »
error: Content is protected !!