चुनाव पर्यवेक्षक अपनीत रियात ने नगर निगम उप चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का लिया जायजा

by

चुनाव पर्यवेक्षक अपनीत रियात ने नगर निगम उप चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का लिया जायजा
– ज़िले में हो रहे नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में हासिल की जानकारी
होशियारपुर, 13 दिसंबर:  पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा जिले की नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक, आईएएस अधिकारी विशेष सचिव आवास एवं शहरी विकास अपनीत रियात आज होशियारपुर पहुंचीं। उन्होंने इस दौरान आगामी 21 दिसंबर को होने वाले चुनावों की तैयारी का जायजा लिया।

अपनीत रियात ने डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के साथ बैठक की और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए किए गए सभी प्रबंधों का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने तहसील परिसर में पहुंचकर नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
श्रीमती रियात ने नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न की जाए। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच में कोई त्रुटि न हो और प्रत्येक उम्मीदवार के नामांकन की बारीकी से जांच की जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने चुनाव पर्यवेक्षक को जानकारी दी कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांति के साथ संपन्न किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार, एसडीएम होशियारपुर संजीव शर्मा, रिटर्निंग अधिकारी कुलवंत सिंह सिद्धू भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15 मार्च को श्री कांशी राम के जन्मदिन पर दाना मंडी बहिराम में होगी ‘सत्ता प्राप्त करो’ रैली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी द्वारा पंजाब को बरबादी से बचाने के लिए डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी, पूर्व सदस्य राज्यसभा ने पंजाब की मौजूदा सियासी स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए 15 मार्च...
article-image
पंजाब , समाचार

युवक मेला मीठी यादें छोड़ते हुए हुआ संपन्न : युवक सेवाएं विभाग की ओर से दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में करवाया गया जिला स्तरीय दो दिवसीय युवक मेला

राकेश शर्मा  : मुकेरियां, 12 जनवरी :  युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर की ओर से दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में करवाए जा रहे जिला स्तरीय दो दिवसीय युवक मेला मीठी यादें छोड़ता हुआ संपन्न हो...
article-image
पंजाब , समाचार

सभी सुंदरता को लेकर जागरूक,एक आयू के बाद अपना मेकओवर करवाना चाहता : डा. रूहानी

गढ़शंकर : आर्क एसथेटिका का लोच विषय पद स्थानीय अशोक अस्पताल में आयोजित सैमीनार में डा. रूहानी ने महिलाओं को लंबी आयू तक सुंदर दिखाई देने लिए क्या करना चाहिए कि  बारे में जानकारी...
पंजाब

खालसा कालेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर । स्थानीय खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दौरान बिभिन वक्ताओं ने मातृभाषा पंजाबी के प्रचार और विस्तार के लिए छात्रों के साथ विचार सांझे...
Translate »
error: Content is protected !!