संजीव अरोड़ा ने रोटरी आई बैंक सोसाइटी के चेयरमैन पद की संभाली कमान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की विशेष बैठक प्रधान जे. बी. बहल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 2 वर्ष के लिए चेयरमैन पद के लिए विचार विमर्श किया गया। उपरांत प्रधान जे. बी. बहल ने चेयरमैन पद के लिए प्रमुख समाज सेवी एवं पूर्व प्रधान संजीव अरोड़ा के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे समस्त सदस्यों ने सहमति प्रकट करते हुए संजीव अरोड़ा को सर्व सम्मति से आगामी 2 वर्ष के लिए चेयरमैन चुन लिया गया।
इस अवसर पर प्रधान जे.बी. बहल एवं महासचिव प्रो. दलजीत सिंह ने संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में किए गए कार्यों संबंधी व उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि संजीव अरोड़ा के अनुभव का सोसाइटी को और भी अधिक लाभ मिलेगा और नेत्रदान मुहिम में और तेजी आएगी। क्योंकि श्री अरोड़ा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना जीवन मानव सेवा को समर्पित किया हुआ है। उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनकी संस्था में संजीव अरोड़ा जैसे व्यक्ति निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपे पर जाने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूर्णयता ईमानदारी, व मेहनत से निभाने का प्रयास करेंगे। और श्री अरोड़ा ने सभी सदस्यों से अपील की कि वह अपने रिश्तेदारों सगे संबंधियों व आस पड़ोस के लोगों को नेत्रदान संबंधी विस्तृत जानकारी दें और अगर उनके मोहल्ले में किसी की मृत्यु होती है तो उन्हें नेत्रदान करने के लिए प्रेरित करें और नेत्रदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करें ताकि वह नेत्रदान करने के लिए अपनी सहमति दे सके क्योंकि देश में अंधेपन से पीड़ित व्यक्ति बहुत ही अधिक मात्रा में है और कॉर्नियल कलेक्शन बहुत कम है श्री अरोड़ा ने लोगों से भी अपील की कि यह फैसला आपने करना है कि मरणोपरांत आंखों को शरीर के साथ जलाकर दो चुटकी राख बनानी है या दो अंधेरी जिंदगी जी रहे लोगों को रोशनी प्रदान करनी है। इस अवसर पर ए. एस. कंग, सुरिंदर दीवान, भवदीप बाली,प्रो. दलजीत सिंह, अविनाश सूद, विजय अरोड़ा, संजय सूद,अश्विनी दत्ता, वीना चोपड़ा, अनिला चड्डा, कृष्ण किशोर, प्रि. डी. के. शर्मा, दविंद्र अरोड़ा, दीपक मेंहदीरत्ता व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अश्लील फोटोगांव के लोगों के पास थे , दे रहे थे धमकियां : पति-पत्नी ने दे दी जान – तीन मासूम हुए अनाथ

खन्ना :  खन्ना में पति और पत्नी ने एक साथ अपनी जान दे दी। खन्ना के नजदीकी गांव हेडों बेट के रहने वाले जसवंत सिंह (38) और उसकी पत्नी नेहा रानी ने सरहिंद नहर...
article-image
पंजाब

गांवों में बिना किसी रुकावट के उपलब्ध करवाई जा रही हैं आधारभूत सुविधाएं: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी किकरां में 25 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का किया लोकार्पण होशियारपुर, 03 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले के गांवों में आधारभूत...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर में मुलाज़िमों व पेंशनरों ने विशाल रोष प्रदर्शन कर सरकार के लारों की गठरी फूंकी

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों का समाधान नहीं करने और मुख्यमंत्री के लगातार चौथी बार बैठक से भाग जाने के विरोध में पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामला – बलि का बकरा बनाया जा रहा, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह संधू ने :  हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

चंडीगढ़। पुलिस हिरासत में लॉरेंस के इंटरव्यू के मामले में वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में गुरशेर सिंह संधू ने अर्जी दाखिल कर कहा कि उसे इस मामले में बलि का बकरा बनाया जा...
Translate »
error: Content is protected !!