संतोषगढ़ शहर को शीघ्र मिलेगा सीवरेज प्रणाली का लाभ: सत्ती

by

संतोषगढ़ में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाए जाएंगे दो ओवर हैड टैंक
ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज एमसी कार्यालय संतोषगढ़ में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संतोषगढ़ शहर में 22.74 करोड़ रूपये की लागत से 2.5 एमएलडी की क्षमता वाली निर्मित की जा रही सीवरेज़ प्रणाली का लाभ पूरे शहर को शीघ्र मिलेगा। वर्तमान सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 6.50 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि संतोषगढ़ में बहुमंजिला ईमारतों तक पानी पहुंच सके इसके दृष्टिगत 1.88 करोड़ की राशि व्यय करके पानी के दो ओवर हैड टैक का निर्माण किया जा रहा है। जिस में से एक ओवर हैड टैंक 3.40 लाख लीटर व दूसरा 3.25 लाख लीटर की क्षमता होगा। जिसके बनने से संतोषगढ शहर में बहुमंजिला ईमारतों में पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
सत्ती ने कहा कि मैहतपुर से संतोषगढ़ सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 94 लाख रूपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि संतोषगढ़ में गत तीन वर्षों में वर्तमान सरकार द्वारा लोगों को कम बोल्टेज की समस्या से शहर की जनता को निजात मिली है। उन्होंने कहा कि संतोषगढ़ में 4.54 करोड़ रूपये की लागत से 30 बैडों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है जोकि अंतिम चरण पर है। उन्होंने कहा कि संतोषगढ़ में 1.50 करोड़ रूपये की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा संतोषगढ़ निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, एक्सिन जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, जेई एमसी मदन कुमार शर्मा सहित अन्य एमसी सदस्य, शहरी ईकाई प्रधान सुभाष सैणी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मरम्मत कार्य के चलते बिलिंग–राजगुंधा–बड़ाग्रां सड़क मार्ग चरणबद्ध एवं अस्थाई रूप से रहेगा बंद

एएम नाथ: बैजनाथ :  उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने आदेश जारी करते हुए अवगत करवाया है कि बिलिंग–राजगुंधा–बड़ाग्रां सड़क मार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत एवं सीमेंट कंक्रीट कार्य हेतु उक्त मार्ग को चरणबद्ध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौजवानों की हार्ट अटैक से क्यों हो रही है अचानक मौत, पता चल गया असली कारण

आजकल आए दिन नौजवानों के हार्ट अटैक से मरने की खबर आ रही है. अखबार, टीवी, सोशल मीडिया पर हम आए दिन पढ़ते हैं कि स्कूल, कॉलेज, जिम, ऑफिस, डांस तो घर में हार्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल की विजय भारतीय सेना की शौर्य गाथाः सत्ती

विजय दिवस के अवसर पर सत्ती ने शहीद सैनिकों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला परिषद हॉल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के लिए पंजाब में बन रहा ‘शीश महल’ : भाजपा

नई दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में मुख्यमंत्री कोटे के तहत ‘सात सितारा सुविधाओं वाला शीश महल’ मुहैया कराया जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!