कांग्रेसी विधायक के भांजे का कत्ल – 8 युवकों ने बेसबॉल बैट से पीटा

by

आदमपुर  :  आदमपुर हलके से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। शराब पी रहे कुछ युवकों ने उस पर हमला किया। जिसके बाद उसे बेसबॉल बैट से पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस ने विधायक के भांजे के साथ मौजूद रहे दो अन्य युवकों से पूछताछ की। उन्होंने बताया है कि वारदात को 8 युवकों ने अंजाम दिया है।

विधायक ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर को जिम्मेदार को ठहराया। साथ ही जालंधर के एसएसपी से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

दोनों पक्ष ठेके पर पी रहे थे शराब    :  मृतक की पहचान आदमपुर के गांव ब्यास के रहने वाले सन्नी के रूप में हुई है। जालंधर देहात के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया है कि मंगलवार रात को सभी आरोपी और पीड़ित युवक एक ही ठेके पर बैठकर शराब पी रहे थे। ये लोग एक-दूसरे को जानते नहीं थे।एसएसपी का कहना है कि हमने पीड़ित के साथ मौजूद रहे युवकों से बात की है। उन्होंने बताया है कि सन्नी और वे एक टेबल पर बैठे थे। वहीं, सारे आरोपी दूसरी टेबल पर बैठे थे। इसी दौरान सन्नी उठकर आरोपियों की टेबल पर जा बैठा। वहां उन लोगों की कुछ बातचीत हुई।

पीड़ित युवक बताते हैं कि आरोपियों ने सन्नी को एक पैग भी लगवाया। इसके कुछ देर बाद सन्नी के मोबाइल पर कॉल आई तो सन्नी किसी को गालियां देने लगा। इतने में आरोपियों को लगा कि सन्नी उन्हें गालियां दे रहा है। इसके बाद उन्होंने सन्नी को पीटना शुरू कर दिया। युवकों ने पुलिस को बताया है कि पहले आरोपियों ने सन्नी को लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद एक आरोपी बाहर खड़ी स्कॉर्पियो से निकालकर बेसबॉल बैट ले आया। फिर उन्होंने सन्नी को बेसबॉल बैट से पीटा। उसे बचाने हम पहुंचे तो आरोपियों ने हमें भी पीट दिया। इससे सन्नी की मौत हो गई।

3 आरोपी गिरफ्तार :  आदमपुर के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया है कि आदमपुर में अनमोल, दमन, सुनील और परमजीत सिंह के साथ स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने मारपीट की थी। इनमें सुनील कुमार उर्फ सन्नी की मौत हो गई। वहीं, परमजीत और अनमोल को चोटें आई हैं। पुलिस ने गांव वडाला के रहने वाले मुख्य आरोपी कलमजीत सिंह और गांव खोजा के रहने वाले सुरिंदर सिंह सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, फरार चल रहे आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रेड कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.एससी. बीएड आठवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार  रहा

गढ़शंकर, 11 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.एससी.,बीएड. का आठवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने बताया...
article-image
पंजाब

जिले के 25 किसानों को किसानों को सब्जियों की नर्सरी उगाने व पैदावार की ट्रेनिंग के लिए किया गया रवाना

होशियारपुर, 21 जनवरी: मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने आज आत्मा स्कीम के अंतर्गत जिले के 25 किसानों की बस को सैंटर आफ एक्सीलेंस(सब्जियां) करतारपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेनिंग...
article-image
पंजाब

क्राफ्ट्स बाजार का आकर्षण का केंद्र बने इस नृत्य में 16 लोग लेते हैं भाग

होशियारपुर :मध्य प्रदेश का नौरता नृत्य जिला प्रशासन द्वारा लाजवंती स्टेडियम में करवाए जा रहे क्राफ्ट्स बाजार में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस नृत्य में 16 लोग भाग लेते हैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला MLA के बेटे को ट्रैफिक पुलिस ने रोका : पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो, कानून सभी के लिए बराबर है

खंडवा : महिला विधायक के बेटे को बिना सीट बेल्ट के ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो पिता पुलिस थाने पहुंचा और पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो,...
Translate »
error: Content is protected !!