‘सुक्खू भाया, सुक्खू भाया…जंगली मुर्गा किसने खाया’-हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष : सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

by
मुर्गा प्रकरण में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन
एएम नाथ। धर्मशाला  : हिमाचल प्रदेश में मुर्गा प्रकरण पर सियासत गरमा गई है। मामले में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें कुछ मीडिया कर्मी भी शामिल हैं। इसके विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने तपोवन विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा विधायक हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दाैरान भाजपा विधायकों ने सुक्खू भैया-सुक्खू भैया, जंगली मुर्गा किसने खाया… के नारे लगाए।  विपक्ष ने भाजपा विधायक और मीडिया पर एफआईआर दर्ज करना शर्मनाक बताया। साथ ही वन्यजीव अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच की मांग उठाई
विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम के कुपवी दाैरे के दाैरान रात्रि भोज के मेन्यू में 12 नंबर पर जंगली मुर्गे का भी जिक्र था। सीएम ने डिनर के दाैरान खुद जंगली मुर्गे का जिक्र किया। जयराम ने कहा  कि जंगली मुर्गा जंगल में ही मिलता है। मामले में सरकार ने कई स्पष्टीकरण देने की बातें कीं। लेकिन हैरानी  की बात है कि सीएम के डिनर वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर विधायक व कुछ मीडिया के लोगों पर एर्फआईआर दर्ज की गई,
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

26 अप्रैल से 5 मई तक तहसील कांप्लेक्स के अंदर नहीं जाएगा कोई वाहनः एस.डी.एम

– उपरोक्त समय के दौरान नए तहसील कांप्लेक्स के अंदर जाने वाली सड़क का करवाया जाएगा निर्माण कार्य होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : एस.डी.एम होशियारपुर संजीव कुमार ने बताया कि नए तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के इको क्लब को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एनएसएस डिपार्टमेंट ने  ‘बेस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के इको क्लब को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एनएसएस डिपार्टमेंट ने साल 2025-26 के दौरान एनवायरनमेंटल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत किए गए कामों के लिए ‘बेस्ट इको...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत ऊना ज़िला में अभी तक 1250 से अधिक बच्चियों को लगी वैक्सीन

मिशन 4500’ के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के टीकाकरण पर विशेष फोकस रोहित जसवाल।  ऊना, 22 अगस्त. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला ऊना में चलाए जा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में नए खुलासे : पीए सुधीर सांगवान व सुखविन्द्र सांगवान पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप

दिल्ली: सोनाली फोगाट की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। शक की सुई लगातार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर जाकर टिक रही है। अब सोनाली के छोटे भाई रिंकू...
Translate »
error: Content is protected !!