पीएम ने कहा ऊना की कर्मो देवी से , आपके नाम में ही कर्म और सही मायने में आप कर्मयोगी

by

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी को मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का मौका
ऊना : 6 सितंबर- पीएम वैक्सीन संवाद कार्यक्रम में जिला ऊना की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी उन छह भाग्यशाली लोगों में शामिल रही, जिन्हें इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में पीएम ने कर्मो देवी की खूब प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्मो देवी से कहा कि आपके तो नाम में ही कर्म है और 22 हजार से अधिक वैक्सीन लगाने वाली आप सही मायने में कर्मयोगी हैं। इतने वैक्सीन लगाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने पूछा कि क्या आपको वो दिन याद है जब आपने पहला टीका लगाया। इसके जवाब में कर्मो देवी ने कहा कि उन्होंने 22,500 टीके लगाएं हैं, जिसमें पूरी टीम का सहयोग मिला है। इसी के चलते हम अपने लक्ष्य को हासिल कर पाए हैं। कर्मो देवी ने कहा कि जिला ऊना में पहला टीका भी उन्होंने ही लगाया और छुट्टी वाले दिन भी काम किया। शुरू में वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां थी, जिन्हें दूर करने में मुश्किल आई। कर्मचारी व लाभार्थी दोनों डरे हुए थे, लेकिन जल्द ही डर दूर हो गया और सभी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आने लगे। कर्मो देवी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का निरंतर वैक्सीन की सप्लाई देने के लिए धन्यवाद किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पूछा कि चोट लगने के बावजूद आप टीके लगाती रहीं। आपको नहीं लगा कि आपको आराम करना चाहिए और क्या परिवार ने आपको रोका नहीं। इसके जवाब में कर्मो देवी ने कहा कि परिवार का पूरा सहयोग मिला। चार जुलाई को अस्पताल में ड्यूटी के दौरान वह फिसल कर गिर गई, जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। पांच जुलाई को भी वह ड्यूटी पर तैनात रही, लेकिन दर्द बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने चार हफ्ते तक आराम की सलाह दी। लेकिन एक हफ्ते की छुट्टी के बाद ही वह काम पर वापस लौट आई।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हाल जाना। बातचीत के बाद कर्मो देवी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके उन्हें अच्छा लगा है। कभी नहीं सोचा था कि देश के प्रधानमंत्री से जीवन में कभी बात हो पाएगी। पूरे जिला ऊना के लिए यह सम्मान का विषय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

21 से 24 जून तक बनीखेत के पधर चौगान में होगा आयोजन : सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित एसडीएम अनिल भारद्वाज ने की अध्यक्षता

बनीखेत : ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर आज एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में नाग मंदिर बनीखेत में एक बैठक का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अमरजीत सिंह ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं : सरकारी तंत्र में अनौपचारिक, व्यक्तिगत एवं मानवीय संबंधों का महत्व भी समझाया

एएम नाथ। हमीरपुर 01 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जिलावासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। वीरवार को नववर्ष के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय के हॉल में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों की मर्जी के बिना अब हिमाचल में ‘एक पत्ता भी नहीं हिलेगा : अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के फैसलों में विधायकों की सहमति होगी  शामिल

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला किया गया है।  अब अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के फैसलों में विधायकों की सहमति शामिल होगी  संबंधित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैहंदवानी के निकट सड़क के साथ खाई में पलटा टैंकर: टैंकर से रिसाव होने के कारण जंगल में आधा किलोमीटर तक विखरा क्रूड ग्लिसरीन

गढ़शंकर।   मैहंदवानी कोट सड़क पर गांव मैहंदवानी के निकट हिमाचल प्रदेश कि एक उद्योगिक इकाई को क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहे टैंकर के पलट कर नीचे खाई में गिरने से केमिकल (क्रूड ग्लिसरीन)...
Translate »
error: Content is protected !!