एसपी रात में चुपके से थाने पहुंचे-  सिपाहियों से पूछा- थानेदार कहां है? जवाब सुनते ही लिया एक्शन

by
पानीपत :   पानीपत एसपी लोकेंद्र सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रात के समय कई थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई थानों में ड्यूटी के दौरान लापरवाही पकड़ी। एसपी ने इसे बड़ी लापरवाही माना और 5 एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया।
एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
             एसपी लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने सोमवार देर रात को करीब 11 बजे से 1 बजे के बीच औचक निरीक्षण किया. सबसे पहले वह जीटी रोड स्थित थाना तहसील कैंप में पहुंचे. यहां प्रभारी थाना में हाजिर नहीं मिले।  थाना का हाजिरी रजिस्टर जांचा जिसमें ज्यादातर स्टाफ थाना में हाजिर नहीं मिला। एसपी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव की विभागीय जांच खोलकर इसकी जांच के आदेश डीएसपी समालखा को दिए हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने थाना माडल टाउन का भी औचक निरीक्षण किया. उन्होंने यहा हाजिरी रजिस्टर की जांच की जिसमें ज्यादातर स्टाफ गैरहाजिर मिला। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा की लापरवाही सामने आई. एसपी ने इसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा को चेतावनी जारी की है।
एसपी ने फिर थाना सेक्टर 13/17 और ईआरवी का निरीक्षण किया।  यहां रास्ते में एक ईआरवी की चेकिंग की जिस पर रोस्टर की बजाय दिन की शिफ्ट के कर्मचारी तैनात मिले। यहां क्षेत्र में शराब का एक ठेका रात को 12 बजे के बाद भी खुला मिला।  इसके बाद थाना सेक्टर 13/17 में पहुंचे और हाजिरी रजिस्टर जांचा. एसपी ने थाना सेक्टर 13/17 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
सिटी ट्रैफिक इंचार्ज को लाइन हाजिर किया  : एसपी लोकेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार की सूचना पर सिटी ट्रैफिक पुलिस में तैनात कर्मचारियों और होमगार्ड के जवानों पर कड़ी कार्रवाई की है. इसमें शहर यातायात वेस्ट जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रणबीर को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किये हैं। यातायात ईस्ट और वेस्ट जोन के 15 होमगार्ड के जवानों को वापस यूनिट में भेजने और 8 एसपीओ को यातायात के बदलकर अन्य स्थान पर तैनात करने आदेश जारी किए।
एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा : एसपी लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने सोमवार देर रात को करीब 11 बजे से 1 बजे के बीच औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वह जीटी रोड स्थित थाना तहसील कैंप में पहुंचे। यहां प्रभारी थाना में हाजिर नहीं मिले।  थाना का हाजिरी रजिस्टर जांचा जिसमें ज्यादातर स्टाफ थाना में हाजिर नहीं मिला।  एसपी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव की विभागीय जांच खोलकर इसकी जांच के आदेश डीएसपी समालखा को दिए हैं।
     एसपी लोकेंद्र सिंह ने थाना माडल टाउन का भी औचक निरीक्षण किया. उन्होंने यहा हाजिरी रजिस्टर की जांच की जिसमें ज्यादातर स्टाफ गैरहाजिर मिला। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा की लापरवाही सामने आई. एसपी ने इसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा को चेतावनी जारी की है। एसपी ने फिर थाना सेक्टर 13/17 और ईआरवी का निरीक्षण किया। यहां रास्ते में एक ईआरवी की चेकिंग की जिस पर रोस्टर की बजाय दिन की शिफ्ट के कर्मचारी तैनात मिले। यहां क्षेत्र में शराब का एक ठेका रात को 12 बजे के बाद भी खुला मिला।  इसके बाद थाना सेक्टर 13/17 में पहुंचे और हाजिरी रजिस्टर जांचा।  एसपी ने थाना सेक्टर 13/17 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
सिटी ट्रैफिक इंचार्ज को लाइन किया हाजिर   :  एसपी लोकेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार की सूचना पर सिटी ट्रैफिक पुलिस में तैनात कर्मचारियों और होमगार्ड के जवानों पर कड़ी कार्रवाई की है. इसमें शहर यातायात वेस्ट जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रणबीर को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किये हैं. यातायात ईस्ट और वेस्ट जोन के 15 होमगार्ड के जवानों को वापस यूनिट में भेजने और 8 एसपीओ को यातायात के बदलकर अन्य स्थान पर तैनात करने आदेश जारी किए.
थाना सदर प्रभारी को बदला :  एसपी ने एक अन्य मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश को यहां से बदलकर एस्कोर्ट गार्ड में लगा दिया है. थाना प्रभारी रिफाइनरी में चोरी, वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश नही लगा पा रहे थे. यहा अब इंस्पेक्टर हरनारायण को थाना प्रभारी लगाया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुओं का सम्मान और आभार का दिन गुरु पूर्णिमा : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने वीरवार को गुरुपूर्णिमा के सुअवसर पर माँ जो मेरे जीवन की प्रथम गुरु हैं गुरु गौतम जी का आशीर्वाद लिया। डॉ. जनक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 24 को बड़सर में करेंगे करोड़ों के उदघाटन-शिलान्यास

एएम नाथ।  हमीरपुर 23 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 अक्तूबर को बड़सर का दौरा करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 24 अक्तूबर को सुबह करीब 11ः25 बजे बुंबलू पहुंचेंगे और हैलीपैड का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेल वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई को : जिला ऊना, कांगड़ा व चम्बा के 1149 अभ्यर्थी लेंगे लिखित परीक्षा में हिस्सा

एएम नाथ। ऊना, 26 जुलाई। कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्राॅस ने विकलांग महिलाओं द्वारा तैयार 3700 मास्क स्लम क्षेत्रों में बांटे

ऊना 28 सितम्बर: ज़िला रेडक्राॅस सोसाइटी ऊना द्वारा जिला के स्लम क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों व उनके परिवारों को 3700 ट्रिप्पल प्लाई मास्क वितरित किये गये हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रेडक्राॅस...
Translate »
error: Content is protected !!