दो सगी बहनें करती थीं गंदा काम, जीती थी लग्जरी लाइफ, पुलिस ने जाना राज, ‘मजनू का टीला’ से लिया उठा

by
नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है।कोई लग्जरी लाइफ सही धंधा कर जीता है तो कोई लग्जरी लाइफ जीने के लिए गलत धंधा चुन लेता है. दिल्ली में गलत काम से पैसा कमाने की आदत अब कुछ महिलाओं में भी लग गई है।
उस तरह के क्राइम में अब महिलाओं के नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें कभी पुरुषों के नाम ज्यादा आये करते थे. दिल्ली की कुछ कामकाजी महिलाएं ज्यादा पैसा कमाने के लिए अब गलत धंधा शुरू दिया है. दिल्ली पुलिस ने दो ऐसी सगी बहनों को गिरफ्तार किया है, जो गैरकानूनी तरीके से पैसा कमाती थीं और लग्जरी लाइफ जीती थीं. दोनों सगी बहनों को दिल्ली पुलिस की 12 मामलों में तलाश थी. आप दोनों महिलाओं की कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे.
                  दरअसल, दिल्ली की कुछ महिलाएं अब शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने की आदी हो गई हैं. इस काम में वह दूसरे के जीवन को भी परवाह भी नहीं करती हैं. दिल्ली में महिलाएं तरह-तरह के गैरकानूनी धंधा कर पैसा कमाकर घर चलाना शुरू कर दिया है. खास बात यह है कि घर के मर्द उस कमाई पर अपना शौक-मौज पूरा करते हैं. द्वारका में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे ही मामले का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो महिलाएं अवैध धंधा कर दिल्ली पुलिस ही नहीं कोर्ट को भी गुमराह कर रही थी.
दो सगी बहनों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार :  दिल्ली पुलिस ने रेखा और पूजा नाम की दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है. दोनों सगी महिलाएं दिल्ली आबकारी अधिनियम मामले में मुकदमे से भाग रही थी. मुकदमे से भागते-भागते अब घोषित अपराधी बन गईं. दिल्ली पुलिस की द्वारका जिले के एंटी-बर्गलरी सेल की टीम ने दोनों महिलाओं को बरी चालाकी से गिरफ्तार किया है. दोनों महिलाओं ने दिल्ली पुलिस को अपने बारे में गलत जानकारी दी थी, लेकिन क्रिस सिस्टम का उपयोग करके दिल्ली पुलिस ने उनकी पहचान को उजागर कर उनको दबोच लिया।
नाम रेखा और पूजा, लेकिन काम करती थी… रेखा नाम की महिला डाबरी पुलिस थाने की भगोड़ा थी और उस पर 12 घटनाओं में संलिप्तता थी. वहीं, रेखा की बहन जमुना उर्फ पूजा भी अवैध शराब की आपूर्ति में शामिल थी. दोनों आरोपी रेखा और जमुना उर्फ पूजा ट्रायल से फरार हो रही थीं. द्वारका कोर्ट ने दोनों बहनों को घोषित अपराधी घोषित कर दिया था. रेखा की उम्र 40 साल है तो उसकी बहन पूजा उर्फ जमुना की उम्र 30 साल है।
                  दोनों सगी बहने नाम बदल-बदल कर दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में रह रही थी।दिल्ली पुलिस ने कई पुलिस स्टेशनों से दोनों के रिकॉर्ड एकत्रित किए और संबंधित अदालतों से उनका सत्यापन किया. दोनों के बारे में मुखबिरों से भी जानकारी एकत्रित की गई। जांच में पाया गया कि दिल्ली के अलग-अलग इलाके में शराब सप्लाई करने वाली दोनों आरोपी सगी बहनें हैं. दिल्ली पुलिस ने जानकारी हासिल कर डाबरी और मजनू का टीला सहित दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की. दोनों को विजय एन्क्लेव से गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों बहनों ने शुरू में अपनी गलत जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें सत्यापन के लिए कार्यालय लाया गया. दोनों आरोपियों के विवरण को CRIS सिस्टम द्वारा सत्यापित किया गया. इसके बाद दोनों आरोपियों को धारा 35.1(D) BNS के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

एएम नाथ । शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, और खुशहाली...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता सुरक्षित भविष्य का संकेत : खन्ना 

रेडक्रॉस में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों में सर्वाधिक जागरूक विद्यार्धियों को खन्ना ने किया पुरुस्कृत होशियारपुर 10  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के  पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश...
article-image
पंजाब

मुक्तसर साहिब में वकीलों पर हुए अत्याचार के मामले को लेकर गढ़शंकर के वकीलों ने की हड़ताल

गढ़शंकर : मुक्तसर साहिब में वकीलों पर हुए अत्याचार के खिलाफ बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने पंकज कृपाल अध्यक्ष के नेतृत्व में हड़ताल कर अदालती कामकाज ठप्प कर दिया। इस मौके पर वकीलों ने पुलिस...
article-image
पंजाब

अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के युवकों के घर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने किया परिजनों से दुख का प्रकटावा

मुकेरियां, 30 जून:एन.आर.आई व प्रबंधकीय सुधार मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के दो युवकों के घर परिजनों के साथ दुःख का प्रकटावा करने पहुंचे। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!