3 चरणों में होंगे बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के काम, खर्चे जाएंगे 66 करोड़

by
रोहित जसवाल , ऊना: जल शक्ति विभाग की मुख्य अभियंता अंजू शर्मा ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और बल्क ड्रग पार्क परियोजना से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि बल्क ड्रग पार्क के लिए जल आपूर्ति से संबंधित कार्यों को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा, जिन पर कुल 66 करोड़ रुपये का व्यय होंगे।
उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उचित दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्य अभियंता ने कहा कि जल शक्ति मंत्रलय का दायित्व संभाल रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के कुशल मार्गदर्शन में बल्क ड्रग पार्क परियोजना से जुड़ी जल शक्ति विभाग की सभी योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए तत्परता से काम किया जा रहा है।
इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेशभर में पेयजल, सिंचाई, और सीवरेज सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए के कार्यों को गति दी गई है, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अंजू शर्मा ने बताया कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
हरोली में पेयजल-सिंचाई-बाढ़ नियत्रण के कार्यों पर खर्चे जा रहे 215 करोड़:
मुख्य अभियंता ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में 215 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल-सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण की परियोजनाओं के काम प्रगति पर हैं। इनमें 51 करोड़ रुपये की 22 सिंचाई योजनाओं और 134 करोड़ रुपए की 11 पेयजल योजनाओं के काम किए जा रहे हैं। इसके अलावा लालूवाल- पोलियां-क्षेत्रं तीन गावों के लोगों को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये की पेयजल योजना काम लगभग पूर्ण कर लिया गया है। वहीं, बाढ़ नियंत्रण कार्यों में भी 25 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का काम प्रगति पर है। इसके अलावा उन्होंने हरोली में जलशक्ति विभाग के करीब 7 करोड़ रुपए से बन रहे विश्रम गृह के कार्य का निरीक्षण भी किया। मुख्य अभियंता के दौरे में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, हरोली के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा उनके साथ रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीआईएम द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चले जत्था मार्चा का गढ़शंकर में  सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गढ़शंकर, 13 फरवरी: सीपीआईएम के केंद्रीय दिशा-निर्देशों के तहत केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए 11 मार्च से 20 मार्च तक पूरे देश में जत्था मार्च...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बस बनी आग का गोला , 13 यात्री जिंदा जले, 20 गंभीर : आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हुआ है। रायवरम के पास मार्कपुरम मंडल में एक निजी बस और बजरी से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंसानियत शर्मसार : सड़क हादसे में मृतक का मोबाइल : दस हजार रुपए की नगदी व और ज़रूरी सामान लेकर भीड़ में से कोई अज्ञात रफूचक्कर

गढ़शंकर : गत वीरवार को श्री आनंदपुर साहिब रोड गढ़शंकर पर हुए एक सड़क हादसे से शर्मशार करने वाला एक वाक्य सामने आया जिसमें इंसानियत भी शर्मशार हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामर्थ्य’ के तहत पंचायतों में लगेंगे निशुल्क योग शिविर : DCजतिन लाल

रोहित भदसाली।  ऊना, 21 अक्तूबर. जिला प्रशासन ऊना ने अपनी विशेष पहल ‘सामर्थ्य’ को नव विस्तार देते हुए इसके अंतर्गत जिले की प्रत्येक पंचायत में 7 दिवसीय निशुल्क योग शिविरों के आयोजन का उपक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!