मैं बिल्कुल ठीक हूं, हम जीतेंगे या फिर मरेंगे. खनौरी बॉर्डर पर बोले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल

by
किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर हैं. आमरण अनशन के 29वें दिन डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के मंच पर आए।
उन्होंने कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं. मोर्चा अपनी विजय हासिल करेगा. मोर्चे में जो लोग सहयोग कर रहे हैं, उनका वो शुक्रिया अदा करते हैं. सबको एकजुट होकर किसानों के हित में लड़ाई लड़नी पड़ेगी, तभी जीत मिलेगी. हमें सरकार उठा ना पाई तो हम जीतेंगे ही या फिर मरेंगे।
                 डल्लेवाल ने कहा, पिछली बार 2021 में कुछ दूसरे राज्यों ने नाराजगी जताई थी कि पंजाब द्वारा आंदोलन को बीच में छोड़ा जा रहा है लेकिन अब हमने आंदोलन को पूरा करने का मन बना लिया है. आपका बड़ा भाई (पंजाब) मैदान में उतर आया है. अब छोटे भाई यानि दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वो इस लड़ाई को मजबूती से लड़ें. मैं ये चाहता हूं कि सरकार किसी भी कीमत पर हमें यहां से उठा ना पाए और यही मैं आप सब से उम्मीद करता हूं।
हमें सरकार उठा ना पाई तो हम जीतेंगे ही या फिर मरेंगे :  उन्होंने कहा कि हमें सरकार उठा ना पाई तो हम जीतेंगे ही या फिर मरेंगे. एक तो काम हम करेंगे ही दोस्तों. इतना ही कहते हुए मैं आप सबका धन्यवाद करता हूं और अगर आपको मेरी बात अच्छे से समझ ना आई हो तो मैं अपने साथियों को बोलूंगा कि आपको मेरी बात अच्छे से समझा दें. वाहेगुरु जी का खालसा……वाहेगुरु जी की फतेह.
क्या बोले सीएम भगवंत मान :  केंद्र सरकार पर किसानों की मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाने के लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर हैं. अनशन के 27वें दिन डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई थी. इस मामले को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार को जिद छोड़नी चाहिए और किसानों से बातचीत का रास्ता खोलना चाहिए.
सीएम ने आगे कहा, अगर प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवा सकते हैं तो क्या दिल्ली से महज 200 किलोमीटर दूर बैठे किसानों से बात नहीं कर सकते? आप किस समय का इंतजार कर रहे हैं? इससे पहले19 दिसंबर को भी सीएम ने सरकार से आंदोलनकारी किसानों से बातचीत करने की अपील की थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर मोहम्मद जमील बाली ने बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर दी धर्म निरपेक्षता की मिसाल : पूर्व सांसद खन्ना ने आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की बताया मिसाल

होशियारपुर 20 अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता डा. मोहम्मद जमील बाली की बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बताते हुए उन्हें...
article-image
पंजाब

AFTER 40 YEARS, CANAL WATER RETURNS

RS.238.90-CRORE KANDI CANAL PROJECT REVIVES IRRIGATION ACROSS 125,000 ACRES IN 433 VILLAGES: MINISTER BARINDER GOYAL* Hoshiarpur/ April 30/Daljeet Ajnoha : In a landmark achievement for Punjab’s agricultural sector, thousands of farmers in the state’s...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन्म दर में और पिछड़ गया हिमाचल ..कम फर्टिलिटी रेट वाले राज्यों में शामिल; क्या वजहें?

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश देश में सबसे कम कुल प्रजनन दर यानी टोटल फर्टिलिटी रेट (टीएफआर) वाले राज्यों में से एक बन गया है। हिमाचल प्रदेश में बच्चों की जन्म दर...
article-image
पंजाब

सरपंच व उसका पति 25 ग्राम हेरोइन व ड्रग मनी एक लाख साढे आठ सौ रुपये सहित

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर आई 20 कार में जा रहे पति पत्नी की तलाशी लेने पर 25 ग्राम हेरोइन एक लाख आठ हजार पांच सौ सात रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!