9 मंत्रियों के खनौरी पहुंचने पर भड़के डल्लेवाल – आपको डर है कि मेरी मौत के बाद लोग आप सरकार के मंत्रियों को घर से नहीं निकलने देंगे

by
खनौरी (संगरूर)। किसानों की मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर पिछले 30 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा आठ मंत्रियों के साथ मिलने पहुंचे।
अरोड़ा ने डल्लेवाल से कहा कि उनकी लड़ाई पूरे देश के किसानों की है। पंजाब सरकार व हर पंजाबी इस आंदोलन में उनके साथ है। वह चिकित्सा सुविधा लेकर अनशन करते रहें। इस पर डल्लेवाल ने स्पष्ट कर दिया कि उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
बीपी को लेकर डॉक्टरों ने जताई चिंता :   कैबिनेट मंत्री अब इस कारण आए हैं कि अगर उनकी मौत हो गई तो राज्य के लोग उन्हें घरों से नहीं निकलने देंगे और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। खनौरी में बुधवार को आधी कैबिनेट के साथ पहुंचे अरोड़ा ने कहा कि डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठे लंबा समय हो चुका है। उनकी सेहत खराब हो रही है।  वे चाहते हैं कि डल्लेवाल अनशन छोड़ दें। अगर वे अनशन नहीं तोड़ना चाहते तो कम से कम चिकित्सा सुविधा ही लेते रहें, ताकि उनके शरीर को नुकसान न पहुंचे। डल्लेवाल की सेहत पर नजर रख रहे डाक्टरों ने कहा कि उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) इन दिनों सामान्य तौर पर 100/70 रहता है जो कई बार नीचे चला जाता है।
सामान्य हालत में बीपी 130/95 रहता था और ये बहुत चिंताजनक बात है। एक महीने से केवल पानी पीने के कारण उनकी सेहत बेहद खराब हो चुकी है।  डल्लेवाल से अरोड़ा के साथ मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, कुलदीप धालीवाल, डा. बलवीर सिंह, लालजीत भुल्लर, हरदीप सिंह मुंडियां, तरुणप्रीत सिंह सौंध, बरिंदर गोयल व शैरी कलसी मिलने पहुंचे। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने भी डल्लेवाल से मुलाकात की।
केजरीवाल पर संकट आया तो विधायकों ने भूख हड़ताल की, अब चुप क्यों?  मंत्रियों से मुलाकात के बाद किसान नेताओं ने पत्रकारवार्ता में कहा कि डल्लेवाल ने पंजाब सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि सरकार को उनकी नहीं, बल्कि अपनी चिंता है। सवाल किया कि आप सरकार के 92 विधायक तब कहां थे जब धान सीजन में मंडियों में पांच से सात किलो की कटौती हुई थी।
जब केजरीवाल पर थोड़ा सा संकट आया तो आप सभी विधायक भूख हड़ताल पर बैठ गए, अब चुप क्यों हैं? आप लोग केवल इस कारण यहां आए हो, ताकि अगर मैं मर गया तो पंजाब के लोग आप पर अंगुली न उठा सकें।  डल्लेवाल ने कहा कि आपको डर है कि मेरी मौत के बाद लोग आप सरकार के मंत्रियों को घर से नहीं निकलने देंगे। सरकार को यह भी डर है कि मेरी मौत के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। इसी डर के कारण आप लोग मेरा आमरण अनशन तुड़वाना चाहते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपलब्धियों एवं कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की : आकांक्षी जिला कार्यक्रम चम्बा के केंद्रीय प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने की बैठक की अध्यक्षता

संस्थागत प्रसव की दर में वृद्धि हेतु स्वास्थ्य विभाग को और अधिक सघन प्रयास करने के निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपमंडल चुवाड़ी स्थित खंड विकास कार्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आकांक्षी जिला कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने पूना में सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों का लिया जायजा

ऊना : 16 जुलाई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज विकास खंड ऊना के गांव पूना का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी...
article-image
पंजाब

इंडिया एकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन कपूरथला में 27 जुलाई को

कपूरथला/ दलजीत अजनोहा – इंडिया एकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन रविवार, 27 जुलाई 2025 को मस्जिद चौक के पास स्थित एसी मैरिज हॉल, कपूरथला में किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अमैच्योर कराटे...
article-image
पंजाब

Major Reforms in Punjab’s

Modern Education to Get a Boost from Schools to Colleges Chandigarh/Daljeet Ajnoha /August 21 : The Punjab Government is undertaking several significant reforms in school and higher education. Punjab Education Secretary Sonali Giri, IAS,...
Translate »
error: Content is protected !!