गरीव परिवार के तीनों सदस्य बीमार कमाने वाला कोई नहीं, समाज सेवी लोगो दुारा दी सहायता राशि चोर ले उड़े

by

गढ़शंकर। गांव डल्लेवाल में गरीब परिवार के तीनों बीमार सदस्यों और कमाने वाला कोई नहीं तो इलाज करवाने के लिए समाज सेवी लोगो दुारा दी सहायता के लिए दी राशि अज्ञात चोरों ने रात को चुरा लिए।
गांव डल्लेवाल में गरीब परिवार में बलजीत सिंह उसकी पत्नी मीना कुमारी और उनका हरीओम आयू 14 साल है। बलजीत सिंह दो साल से बैड पर है टांग खराब हो चुकी है और डाकटरों ने टांग काटने के लिए अपरेशन करने को कह दिया है। उसका बेटा हरीआम को अपैनडिकस है और डाकटरों ने उसका भी अपरेशन करने के लिए कहा हुया है। बलजीत की पत्नी मीना कुमार के ब्रेन में नाड़ी ब्लाक है और पित्ते में पत्थरी है। घर में कमाने वाला कोई नहीं। मीना कुमारी ने बताया कि उसक पति की टांग में कीड़े पड़ गए थे तो पीजीआई में डाकटरों ने टांग का अपरेशन का उसे काटने को कह दिया है ताकि आगे टांग और खराब ना हो। बेटे के अपैडिंकस व हर्निया है तो डाकटरों ने कह दिया है कि इसका भी अपरेशन करना पड़ेगा। मेेरे अपने सिर में नाड़ी ब्लाक है और पित्ते में पत्थरी है तो डाकटरों ने मुझे भी अपरेशन करवाने को कह रहे है। लेकिन घर में खाने के लिए कुछ नहीं है तो ईलाज करवाना तो असंभव है।
उन्होंने बताया कि अव कुछ समाज सेवी संस्थाएं और कुछ अन्य लोग हमारी सहायता के लिए आगे आए है। गत दिनों कुछ समाज सेवी व्यक्ति दस हजार रूपए देकर गए थे। जो मैने साथ लगते कमरे में रखे थे तो अज्ञात चोर कल देर रात चुरा कर ले गए। जिसके बाद अव मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा।
गढ़शंकर के काग्रेस नेता कुलविंदर ङ्क्षसह बिट्टू , सैंडी भज्जलां, सुरजीत खानपुर व बलवीर चोपड़ा  तथा देव भुमि फाऊडेंशन, हिमाचल प्रदेश के प्रिंस ठाकुर, अभिशेक शर्मा, प्रवीन दुआ व अंजू कुमारी ने परिवार की सहायता के लिए प्रयास शुरू किए है। उन्होंने आज उनके घर पहुंच कर उनके अकाऊंट में सहायता राशि डलवाई और तीनों का ईलाज करवाने के लिए समाज सेवी संगठनों व समाज सेवी लोगों से उकत परिवार की सहायता के लिए आगे आने का आग्राह किया। इसके ईलावा उन्होंने घर की भी रिपेयर करवाने आदि के कार्य करने का अश्वासन दिया।
गढ़शंकर के काग्रेस नेता कुलविंदर ङ्क्षसह बिट्टू ने चोरों दुारा गरीव परिवार को लोगो दुारा दी सहायता राशि चुराने को घटीया कार्य करने वालों को शर्म आनी चाहिए। अगर हम सहायता नहीं कर सकते तो कम से कम लोगो दुारा दी सहायता राशि को चुराने जैसी इंसानियत को शर्मशार करने की हरकतें ना करें।
फोटो : चोरों दुारा चोरी करने के बाद कमरे में विखरा हुया समान और परिवार के साथ कुलविंदर बिट्टू, प्रिंस ठाकुर, सैंडी भज्जला व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सशस्त्र बलों का हमेशा ऋणी रहेगा देश : DC कोमल मित्तल

 जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय स्टाफ व सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नालाजी की टीमों को हरी झंडी दिखा किया रवाना होशियारपुर, 07 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि देश की एकता और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया : हरदीप को 34,608, केएल ठाकुर को 25,618 और निर्दलीय हरप्रीत सिंह सैणी को 13,025 वोट मिले

एएम नाथ। नालागढ़ : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने उपचुनाव जीत लिया है। बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया। हरदीप को कुल 34,608 वोट...
article-image
पंजाब

चार टुकड़ों में व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद

लुधियाना  : लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद हुई। रेलवे कर्मचारी से सूचना पाकर मौके पर पहुंची RPF और GRP दोनों एजेंसियों की पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के तहत ऑनलाइन प्रश्नावली आम जनता के लिए उपलब्ध

उपायुक्त ने प्रदेश के भविष्य निर्माण में ज़िला वासियों से योगदान का किया आग्रह एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के सतत आर्थिक विकास और...
Translate »
error: Content is protected !!