ओकओवर शिमला से  ‘हर दिन सेहत’ अभियान का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शुभारंभ

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर शिमला से  ‘हर दिन सेहत’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, हिमाचल प्रदेश के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और बीमारियों की रोकथाम की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आईजीएमसी शिमला और सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न स्थानों पर हेल्थ टॉक्स का आयोजन करेंगे और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के बारे में जागरूक करेंगे। ये गतिविधियां आईजीएमसी शिमला के विभिन्न वार्डों, ओपीडी और शिमला नगर निगम के अन्तर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बीमारियों की रोकथाम, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान एक दीर्घकालिक पहल के रूप में कल्पित किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना और हिमाचल प्रदेश को एक स्वस्थ, अधिक जागरूक समाज में परिवर्तित करना है। यह पहल राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य को सतत् और समावेशी दृष्टिकोण से सुधारने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. राहुल राव तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां राजस्व अधिकारियों की ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक की आयोजित

सोलन :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां राजस्व अधिकारियों की ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  मनमोहन शर्मा ने ज़िला के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी : अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

रोहित भदसाली । शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं और युवतियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों पर भर्ती के...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव : एक पत्नी सरपंच, दूसरी पंच : 21 साल की काजल धाकड़ युवा सरपंच : अमेरिका रिटर्न बनीं सरपंच

मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में महिलाओं ने किया कमाल 21 साल की युवती से लेकर पैडवुमन माया विश्वकर्मा भी सरपंच चुनी मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में कुछ नतीजे चौंकाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजी के लिए बाईलॉज बनाएगी नगर परिषद : अमरजीत सिंह

सुरक्षा मानकों और सभी नियमों की अनुपालना के लिए डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 28 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों तथा सुजानपुर में संचालित की...
Translate »
error: Content is protected !!