तुम या अन्य कोई गैंगस्टर या कोई और कुत्ता या गधा बराबर – गोल्डी बराड़ को पंजाब पुलिस के डीएसपी बिक्रम सिंह ने जमकर लताड़ा

by

तुम या तुम्हारे जैसा कोई कुत्ता… पंजाब पुलिस के अधिकारी ने गोल्डी बराड़ को खूब लताड़ा

खतरनाक गैंगस्टर और कनाडा से अपराध के रैकेट को चलाने वाले गोल्डी बराड़ को पंजाब पुलिस के डीएसपी बिक्रम सिंह ने जमकर लताड़ा है। बिक्रम सिंह की गोल्ड बराड़ से फोन कॉल पर की गई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है।
इस कॉल में गोल्डी बराड़ शुरुआत में डीएसपी बिक्रम सिंह को धमकाने की कोशिश करता है। वह आरोप लगाता है कि पुलिस ने उसकी गैंग में कई इनफॉर्मर्स को प्लांट कर दिया है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पंजाब पुलिस के पूर्व एएसआई के बेटे सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर कई गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की साजिश रचने का भी आरोप है। कहा जाता है कि इस कांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ ही था।
                वायरल कॉल में सुना जा सकता है कि बिक्रम कहते हैं कि इस नंबर से उन्हें पहले भी कई कॉल आए हैं। अनजान नंबर से कॉल था और वह भी रात में आ रहा था। इसलिए उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया था। इससे पता चलता है कि शायद गैंगस्टर ने पहले भी डीएसपी बिक्रम सिंह से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। इसके बाद अगले दिन दोनों की बात होती है, जिसका ऑडियो चर्चा में है। गोल्डी बराड़ को धमकाते हुए डीएसपी कहते हैं कि पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम तो कानून के हिसाब से अपना काम कर रहे हैं। हम किसी अपराधी को या गैर-कानूनी काम करने वाले को नहीं छोड़ेंगे।
डीएसपी बिक्रम सिंह बराड़ कहते हैं, ‘हम अपना काम कर रहे हैं। हमारे लिए तुम या अन्य कोई गैंगस्टर या कोई और कुत्ता या गधा बराबर हैं। यदि तुमने अपना रास्ता नहीं बदला तो तुम्हारा अंजाम भी होगा, जो अन्य किसी का होता है।’ बिक्रम सिंह ने गोल्डी को यह भी याद दिलाया कि उसकी गैंग के मेंबर कितने कायर हैं और कैसे बच्चियों तक का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा कि तुम्हारी गैंग के एक मेंबर अंकित ने खुद को पुलिस से बचाने के लिए नाबालिग लड़कियों तक पर गोलियां चला दी थीं। बता दें कि इसी साल की शुरुआत में होम मिनिस्ट्री ने गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित किया था। सरकार का मानना है कि गोल्डी बराड़ पाकिस्तान की एजेंसी के इशारे पर काम करता है। उसने कई लोगों की हत्याएं कराई हैं और कट्टर विचारधारा को बढ़ावा दे रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मार माहिलपुर में हत्या करने का मामला : युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

गढ़शंकर, 29 मार्च : थाना माहिलपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम बेकरी से सामान खरीदने आये युवक संदीप कुमार उर्फ सनी भारद्वाज (35) की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोप में मृतक की पत्नी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी के लिए खाना बना रहा था पति : सिलेंडर फटा और एक पल में उजड़ गया परिवार

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से एक बेहद हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। मायके से लौट रही एक महिला की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उसने घर पहुंचकर अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

प्रेम विवाह की कीमत में मिली मौत : ढाई महीने पहले घर छोड़कर बसाया था नया संसार, हाईवे किनारे खेतों में मिली युवती की लाश

फरीदकोट : फरीदकोट में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय महकप्रीत कौर, जिसने करीब ढाई महीने पहले अपने ही गांव के युवक जगदीप सिंह से प्रेम विवाह...
article-image
पंजाब

शहीदी दिवस को समर्पित दस्तार व दुमाला प्रशिक्षण कैंप आरंभ 

गढ़शंकर, 25 दिसंबर : सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना के सर्किल गढ़शंकर द्वारा माता गुजर कौर जी, चार साहबजादे तथा सरसा नदी के समूह शहीदों को समर्पित सात दिवसीय दस्तार व दुमाला प्रशिक्षण कैंप गुरुद्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!