कचरा प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरा तथा रेलिंग लगाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश 

by
ज़िला पर्यावरण योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित,   सेग्रिगेटेड कूड़े-कचरे की प्रतिशत जानने को लेकर पीसीबी के ज़िला अधिकारियों को सर्वेक्षण के निर्देश
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के अधिकारियों को बेहतर ठोस कचरा प्रबंधन के लिहाज से विभिन्न वार्डों के तहत अति संवेदनशील (हॉटस्पॉट) स्थलों में सीसीटीवी कैमरा तथा रेलिंग लगाने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला पर्यावरण योजना के अंतर्गत उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
मुकेश रेपसवाल ने संबंधित अधिकारियों को कचरा प्रबंधन से संबंधित कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रसिद्ध मंजरी गार्डन तथा विभिन्न स्थानों पर ड्रैन सॉक की व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता को नगर परिषद चंबा के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण करने को निर्देशित किया।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि विशेष कर मोहल्ला हरदासपुर, मुगला सुल्तानपुर, तथा ओवड़ी में लोगों के घरों से एकत्रित किया गया कूड़ा-कचरा गालियों तथा सड़कों पर न पड़ा रहे।
उन्होंने चंबा मुख्य बाजार में दुकानों से कचरा एकत्रीकरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के अंतर्गत घरों से एकत्रित किए गए पृथक्कृत (सेग्रिगेटेड)
 कूड़े-कचरे की प्रतिशत की समीक्षा को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ज़िला अधिकारियों को किन्हीं दो वार्डो में सर्वेक्षण करने को कहा।
उपायुक्त ने ज़िला के सभी स्थानीय निकायों में कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन स्थलों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित नहीं बनने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तौर पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्लास्टिक प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक व्यर्थ प्रबंधन, बायोमेडिकल व्यर्थ प्रबंधन, घरेलू व्यर्थ जल प्रबंधन शाहिद खनन प्रबंधन योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की गई।
बैठक में कार्यवाही का संचालन अधिशासी अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल शर्मा ने किया।
पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर , आयुष प्रभारी डॉ. योगेश जरयाल, सहायक अभियंता जल शक्ति दीपक भारद्वाज, लोक निर्माण सलेश राणा, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद नीतिका ठाकुर,कनिष्ठ अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अखिल कुमार बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को दे रही प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

फलों के विविधीकरण पर दिया बल, वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं जनजातीय विकास तथा बागवानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में पहले दिन लगभग 360 युवाओं ने लगाई दौड़

रोहित जसवाल। हमीरपुर 17 जनवरी। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में शुक्रवार को आरंभ हुए थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में पहले दिन लगभग 360 युवाओं ने भाग लिया। थल सेना...
हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पर की विस्तृत चर्चा : ज़िला परिषद की विशेष बैठक की ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :  ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद कार्यालय के सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पर विस्तृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार गहरी खाई में गिरी : दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

घुमारवीं : गांव टिक्कर (सोई) में देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। उसे पीजीआई रेफर किया...
Translate »
error: Content is protected !!