कार – ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर : माहिलपुर थाने में तैनात एएसआई घायल

by
गढ़शंकर, 2 जनवरी  : गढ़शंकर – होशियारपुर सड़क पर गोलियां गांव के पास कार और ट्रक में हुई भिड़त में कार स्वार एएसआई गुरनेक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना गढ़शंकर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
               प्राप्त जानकारी अनुसार माहिलपुर थाने में तैनात एएसआई गुरनेक सिंह किसी काम से अपनी कार पीबी 32 जे 3535 में सवार होकर गढ़शंकर की तरफ़ जा रहा था और जब वह गोलियां बस अड्डे के पास पहुंचा तो उसकी कार की टक्कर सामने से आ रहे सिलेंडरों से भरे ट्रक से हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाख़िल करवाया।
             ट्रक को गुरप्रीत सिंह निवासी पटियाला चला रहा था, उसने बताया कि वह ट्रक नंबर पीबी 19 एच 9976 में भरकर सिलेंडर एच पी सी एल प्लांट नसराला को जा रहा था और जब वह करीब डेढ़ बजे गोलियां बस अड्डे के पास पहुंचा तो उसकी ट्रक से कार की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों गाडियां को काफी नुकसान पहुंचा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव मामला : दो हफ़्ते में मांगा जवाब – हिमाचल हाईकोर्ट ने खारिज की सांसद हर्ष महाजन की अपील

शिमला, 16 सितंबर । हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चुनाव को चुनौती देने में मामले में सोमवार को प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से हर्ष महाजन को झटका...
article-image
पंजाब

Deputy Commissioner took cognizance of

Instructed officers regarding quick resolution of public problems *Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 16 Deputy Commissioner Hoshiarpur Komal Mittal is reviewing every problem related to common people daily and issuing guidelines to the concerned department for...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने की अपने तीन बच्चों की हत्या : मेला दिखाने के बहाने निकली, फिर तीनों बच्‍चों को नहर में फेंका

मोहाली : मोहाली से एक बेहद दर्दनाक और रूह कांपने वाली घटना सामने आई है जिसने ममता को शर्मसार कर दिया. मोहाली के मटौर गांव में एक कलयुगी मां पर अपने ही तीन मासूम...
article-image
पंजाब

नांदेड़ हत्या केस में तीन आरोपी काबू : प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से हैं संबंधित

चंडीगढ़ : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया है कि बहुचर्चित नांदेड़ हत्या केस में अभी भी गिरफ्तारियां जारी हैं। पकड़े जा रहे आरोपियों में ज्यादात्तर का आपराधिक रिकॉर्ड है और वे प्रतिबंधित आतंकी...
Translate »
error: Content is protected !!