PPSC -DSP, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार समेत 322 पदों भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

by
 पंजाब लोक सेवा आयोग पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है।जो लोग इच्छुक हैं इन पदों आवेदन करने के लिए उनके पास 31 जनवरी, 2025 तक आवेदन करने का मौका होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विभिन्न पदों पर कुल 322 रिक्तियां उपलब्ध हैं।
पीपीएससी भर्ती 2025: रिक्तियों का विवरण : 
पंजाब सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा): 46 पद
पुलिस उपाधीक्षक: 17 पद
तहसीलदार: 27 पद
आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ): 121 पद
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी: 13 पद
ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी: 49 पद
सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां: 21 पद
श्रम-सह-सुलह अधिकारी: 3 पद
रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी: 12 पद
उप अधीक्षक जेल ग्रेड-2/जिला परिवीक्षा अधिकारी: 13 पद
पात्रता मापदंड – जरूरी पत्राता
उम्मीदवारों को पंजाब राज्य सिविल सेवा (संयुक्त प्रतिस्पर्धी परीक्षा द्वारा नियुक्ति) नियम 2009, पंजाब सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) नियम 1976 और अन्य सरकारी निर्देशों के अनुसार पात्रता मानदंडों को पूरा करना जरूरी है।
उम्र सीमा :  
नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 वर्ष से लेकर 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि आवेदन करने वाले आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।  राज्य के अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। जबकि पंजाब सरकार के कर्मचारी, बोर्ड/कॉर्पोरेशन/आयोगों के कर्मचारी और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गया है। लेकिन पंजाब पुलिस सेवा के लिए कोई आयु छूट नहीं दी गई है।
ऐसे होगा चयन :  इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को तीन चरणों से होकर गुजरना होगा. जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है।
कैसे करें आवेदन :  आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर “Open Advertisement” पर क्लिक करें।
फिर उम्मीदवार Apply/View टैब को खोलें.
इसके बाद उम्मीदवार जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें.
अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
फिर उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें.
अब आगे की जरूरत के लिए उसका
चयन प्रक्रिया :  भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित शामिल हैं – 
 प्रारंभिक परीक्षा: दो वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र (प्रत्येक 200 अंक).
मुख्य परीक्षा: लिखित परीक्षा और साक्षात्कार,
प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 संभवतः अप्रैल 2025 के लिए निर्धारित है। विशिष्ट तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
आवेदन शुल्क : 
पंजाब के भूतपूर्व सैनिक, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिकों के वंशज (एलडीईएसएम): 500 रुपये
सभी राज्यों के एससी/एसटी और पंजाब के पिछड़े वर्ग :  750 रुपये
अन्य श्रेणियां- 1500 रुपये
अधिक जानकारी के लिए कृपया पीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखें.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायकों की पेंशन से जुड़ा संशोधन विधेयक पेश : विधायक बनने के बाद 90 हजार रुपये से अधिक मासिक पेंशन, विधेयक पारित होने के बाद भुट्टो और चैतन्य को पेंशन न मिलने से 93 हजार रुपये का हो सकता नुकसान

 एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार (3 सितंबर) को विधानसभा के मानसून सत्र में कार्रवाई के दौरान बिल पेश किया. यह बिल हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदस्यों के भत्ते...
article-image
पंजाब

पंजाब में धमाकों के बाद सियासी संग्राम : राघव चड्ढा ने CM भगवंत मान से पूछा- ISI को क्लीन चिट क्यों?

नई दिल्ली : पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इन घटनाओं को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत...
article-image
पंजाब

28 औद्योगिक इकाइयों को समयबद्ध से जारी की गई इन प्रिंसिपल अप्रूवलः मैसर्ज ब्रांड विल्ज के पार्टनर को होटल व रेस्टोरेंट से संबंधित उद्योग स्थापित करने के लिए जारी की इन प्रिंसिपल अप्रूवल – DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 13 मार्च :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज मैसर्ज ब्रांड विल्ज के पार्टनर कुलबीर सिंह को अपना होटल व रेस्टोरेंट से संबंधित उद्योग स्थापित करने के लिए इन प्रिंसिपल अप्रूवल जारी की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को बदनाम करना बंद करें : पराली जलाने में ये राज्य सबसे आगे….जानिए

चंडीगढ़ : पराली जलाने को लेकर पिछले वर्षों से पंजाब अक्सर सुर्खियों में रहा है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है। अक्टूबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!