खेलों से बढ़ती है फिटनेस एवं एकाग्रता : DC तोरुल एस रवीश।

by
कुल्लू :  जिला प्रशासन एवं सन शाइन एकेडमी कुल्लू द्वारा बैडमिंटन कैंप का शुभारंभ आज उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश द्वारा किया गया। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में रिबन काटकर इस कैम्प का शुभारंभ किया। इस कैंप में विभिन्न आयु वर्ष के 32 बच्चे 3 जनवरी से 24 जनवरी तक अभ्यास करेंगे तथा इसके लिए पांच सौ रुपए का प्रवेश शुल्क रखा गया है।
May be an image of 9 people, people smiling and tree
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि किसी भी खेल सहित बैडमिंटन कैंप में खेलने का महत्व बहुत अधिक है। यह सिर्फ एक खेल ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक मंच होता है।
कैंप में नियमित अभ्यास से बच्चों की शारीरिक फिटनेस बढ़ती है। वे चुस्त-दुरुस्त और मजबूत बनते हैं।
May be an image of 8 people, people smiling and treeखेलने से बच्चों का संतुलन और समन्वय बेहतर होता है। खेल के दौरान बच्चों को पूरी तरह से केंद्रित रहना होता है जिससे उनकी एकाग्रता बढ़ती है। खेलने से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है।
बच्चे अच्छे प्रदर्शन करते हैं तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
May be an image of 3 people, people smiling and text
इसके अतिरिक्त खेल बच्चों सामाजिक विकास,टीम वर्क, दोस्ती,सहयोग,व्यक्तित्व विकास,अनुशासन की भावना विकसित करने में भी सहायक होते हैं।
उपायुक्त ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को यहां चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने को भी कहा ताकि खिलाडियों को खेलने के लिए अपनी पोशाक बदलने की सुविधा मिल सके।
इस अवसर सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी,  जिला क्रीड़ा अधिकारी कविता ठाकुर, कोच सन्नी श्याम भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाबी सिंगर्स को ही क्यों निशाना बनाता है लॉरेंस गैंग : एपी ढिल्लों से पहले इन गायकों पर बरसाई थी गोलियां

चंडीगढ़  :  पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर जबरदस्त फायरिंग हुई। रविवार को सिंगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। हालांकि ये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित

ऊना 1 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के 15वें दिन आज आईएस बस टर्मिनल ऊना में परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त तत्वाधान में यात्री व मालवाहन वाहन चालकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से मुलाकात : मुलाकात के राजनीति के जानकार कई तरह के क्यास निकाल रहे

हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिल प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑप्रेटर के 220 पद : टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा भरे जाएंगे

ऊना, 2 जनवरी – मैसर्ज़ इंडस्फिनिक्स परवाणू, आईटीसी कपूरथला, टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा ऑप्रेटर के 220 पद युवतियों के लिए अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!