नेत्रहीन बच्चों को जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने वितरित किए कंबल

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में संचालित जिला रेड क्रॉस सोसायटी विशेष बच्चों, बाढ़ प्रभावितों, जरूरतमंद महिलाओं और बेसहारा लोगों के लिए एक मसीहा के रूप में काम कर रही है।  सोसायटी के सचिव मंगेश सूद ने बताया कि 108 संत नारायण दास जी ब्लाइंड स्कूल, बाहोवाल (माहिलपुर), होशियारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में 35 नेत्रहीन बच्चों को ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर और रेड क्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष कोमल मित्तल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डिप्टी कमिश्नर ने रेड क्रॉस सोसायटी के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे नेक कार्यों में योगदान देने की अपील की।  सचिव रेडक्रॉस सोसायटी ने बताया कि बाहोवाल (माहिलपुर) स्थित इस स्कूल को रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा पूर्व में भी सहयोग प्रदान किया गया है। इससे पहले स्कूल को डिस्पोजल ग्लास और प्लेट बनाने की मशीन दी गई थी, ताकि नेत्रहीन बच्चों को रोजगार का अवसर मिल सके। अब ठंड के मौसम में उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए कंबल वितरित किए गए हैं।
                     कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि स्कूल में पांचवा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न जिलों के नेत्रहीन बच्चे भाग ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट बच्चों के आत्मविश्वास और खेल कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में एशियन गेम्स 2027 रिले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्यपाल ने किया शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 17 जून। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज एशियन गेम्स 2027 रिले कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौकों, जंक्शनों, राउंडअबाउट्स तथा...
article-image
पंजाब

ओमीक्रोन से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें : अपनीत रियात

होशियारपुर: 31 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती अपनीत रियात आईएएस ने जिला वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष 2022 जिले के सभी निवासियों के लिए खुशी और उल्लास...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिले में भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों की ऋण माफी शुरु, 46468 लाभार्थियों का 103.91 करोड़ रुपए का ऋण होगा माफ

होशियारपुर: पंजाब सरकार की ओर से सहकारी कृषि सभाओं के सदस्य भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों के ऋण माफ करने की मुख्य मंत्र कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से की शुरुआत के बाद उद्योग...
article-image
पंजाब

पत्रकार भावना के खिलाफ दर्ज FIR रद्द : पंजाब सरकार को हाई कोर्ट ने दिया झटका

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पत्रकार भावना गुप्ता के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और जातिवादी टिप्पणी करने के लिए दर्ज की गई एफआईआर को रद्द कर दिया है। मई, 2023 में...
Translate »
error: Content is protected !!