पूर्व सरपंच तरसेम लाल आम आदमी पार्टी में शामिल, विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने दिलाई सदस्यता

by
होशियारपुर, 4 जनवरी :  आज गांव महिलांवाली के पूर्व सरपंच तरसेम लाल ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के नेतृत्व में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने उन्हें पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई और उनके अनुभव एवं समर्पण को पार्टी के लिए अमूल्य बताया।
इस मौके पर विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि तरसेम लाल ने गांव महिलांवाली में विकास की नई मिसाल कायम की है। उनका अनुभव और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगी। आम आदमी पार्टी हमेशा जनहित और विकास के प्रति समर्पित रही है, और तरसेम लाल का जुड़ना इस दिशा में एक और मजबूत कदम है।
जिम्पा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों ने न केवल ग्रामीण क्षेत्रों को नई दिशा दी है, बल्कि लोगों को यह विश्वास दिलाया है कि सच्चे नेतृत्व के साथ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।
पार्टी में शामिल होने के बाद तरसेम लाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनसेवा और विकास आधारित सोच ने मुझे प्रेरित किया। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के प्रयासों से क्षेत्र में जो बदलाव आए हैं, वह अद्वितीय हैं। मैं पार्टी के साथ मिलकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
इस अवसर पर अशोक पहलवान, जतिंदर, और रजिंदर शेरगढ़ समेत कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

6 लड़कियां बरामद : कैथल के स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य की सूचना पर छापा

कैथल। कैथल में पुलिस ने अनैतिक कार्य की सूचना के आधार पर सोमवार को ढांड रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी की गई यहां अनैतिक कार्य में शामिल छह लड़कियों को काबू...
article-image
पंजाब

जिला योजना कमेटी का एक साल रहा बेमिसाल, भविष्य में भी इसी गति से करवाए जाएंगे विकास कार्यः करमजीत कौर

होशियारपुर, 24 जनवरी:  जिला योजना कमेटी की तरफ से पिछले एक साल में बेमिसाल कार्य करवाए गए हैं तथा यह साल पिछले सालों के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहा है। इसी गति के साथ...
article-image
पंजाब

नशे का जड़ से खात्मे करने के लिए सभी विभाग एकजुटता से करें कार्य: कोमल मित्तल – नशे की बिक्री संबंधी सूचना संबंधी पुलिस को दे जानकारी, पहचान रखी जाएगी गुप्त: एस.एस.पी

होशियारपुर, 15 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में नशे के खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से कार्य करें ताकि समाज में फैले इस जहर को जड़ से खत्म किया...
article-image
पंजाब

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद हेतु जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की पहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर रजिंदर अग्रवाल के आदेशानुसार जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने बाढ़...
Translate »
error: Content is protected !!